February 2024 Vrat Tyohar List: फरवरी 2024 महीने के त्योहार और व्रत यहां देखें।

February 2024 Tyohar Vrat List: हिंदू धर्म सभी धर्म से बड़ा धर्म है। हिंदू धर्म में काफी ज्यादा त्योहार और व्रत मनाए जाते हैं। हर महीने कोई ना कोई व्रत या त्यौहार होता ही है। हम आपको आज इस आर्टिकल के माध्यम से फरवरी 2024 में मनाए जाने वाले मुख्य व्रत/ त्यौहार के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से देने वाले हैं।

इस पोस्ट में हम जानेंगे हिंदी कैलेंडर तिथि february 2024 और फरवरी के महीने में कौन से व्रत रखे जाएंगे और इन व्रत या त्यौहार को क्यों मनाया जाता है। पूरी जानकारी हम विस्तार से जानने वाले हैं।

February 2024 Vrat Tyohar
February 2024 Vrat Tyohar

February 2024 Tyohar Vrat List फरवरी 2024 के व्रत एवं त्यौहार की लिस्ट यहां देखें

व्रत या त्योहार की तिथिव्रत या त्योहार का नाम
6 फरवरी,मंगलवार षटतिला एकादशी
7 फरवरी,बुधवार कृष्ण प्रदोष व्रत
8 फरवरी,गुरुवार मासिक शिवरात्रि
9 फरवरी,शुक्रवार माघ अमावस्या,मौनी अमावस्या
14 फरवरी बुधवारबसंत पंचमी या सरस्वती पूजा
20 फरवरी,मंगलवार जया एकादशी
21 फरवरी,बुधवारशुक्ल प्रदोष व्रत
24 फरवरी,शनिवारमाघ पूर्णिमा व्रत
28 फरवरी,बुधवार संकष्टी चतुर्थी

हिंदी कैलेंडर तिथि february 2024

Sun
रवि
Mon
सोम
Tue
मंगल
Wed
बुध
Thu
गुरु
Fri
शुक्र
Sat
शनि
1
(कृ) षष्ठी
2
(कृ) सप्तमी
3
(कृ) अष्टमी
4
(कृ) नवमी
5
(कृ) दशमी
6
(कृ) एकादशी
7
(कृ) द्वादशी
8
(कृ) त्रयोदशी
9
(कृ) चतुर्दशी/अमावस्या
10
(शु) एकम (प्रतिपदा)
11
(शु) द्वितीया
12
(शु) तृतीया
13
(शु) चतुर्थी
14
(शु) पंचमी
15
(शु) षष्ठी
16
(शु) सप्तमी
17
(शु) अष्टमी
18
(शु) नवमी
19
(शु) दशमी
20
(शु) एकादशी
21
(शु) द्वादशी
22
(शु) त्रयोदशी
23
(शु) चतुर्दशी
24
(शु) पूर्णिमा
25
(कृ) एकम (प्रतिपदा)
26
(कृ) द्वितीया
27
(कृ) तृतीया
28
(कृ) चतुर्थी
29
(कृ) पंचमी
  • शु – का मतलब – शुक्ल पक्ष
  • कृ – का मतलब – कृष्ण पक्ष

व्रत या त्यौहार क्यों मनाए जाते हैं? जान यहां से संपूर्ण जानकारी।

षटतिला एकादशी 2024 । Shattila Ekadashi 2024

फरवरी के महीने में इस बार षटतिला एकादशी मनाई जाएगीl 6 फरवरी 2024 को मंगलवार के दिन एकादशी का व्रत रखा जाएगाl यह काफी बड़ा व्रत हैl इस दिन भगवान श्री हरि की पूजा की जाती हैl षटतिला एकादशी को प्रत्येक वर्ष माघ महीने के कृष्ण पक्ष को मनाया जाता हैl

इस दिन सुबह उठकर स्नान करना चाहिए और तुलसी माता की पूजा भी करनी चाहिएl कहते हैं तुलसी माता की पूजा करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है और इसके अलावा भी मनुष्य को हर सुख की प्राप्ति होती हैl इस दिन भगवान विष्णु जी के भजन और मंत्र का उच्चारण भी करना चाहिएl

हर साल अलग-अलग तिथि को यह एकादशी पड़ती हैl इस बार 5 फरवरी 2024 को 5:25 से एकादशी शुरू हो जाएगी और 6 फरवरी 2024 को 4:45 तक एकादशी का मुहूर्त रहने वाला हैl

कृष्ण प्रदोष व्रत l PRADOSH VRAT 2024

हिंदू धर्म के लोगों के लिए कृष्ण प्रदोष व्रत का भी विशेष महत्व है। आपको बता दे की हर महीने में दो बार यह व्रत आता है। फरवरी 2024 में भी दो दिन यह व्रत आएगा। इस बार फरवरी महीने में 7 फरवरी 2024 और 21 फरवरी 2024 को कृष्ण प्रदोष व्रत रखना है।

दरअसल इस वक्त को भगवान शिव जी के लिए रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव जी की पूजा अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि जो भी व्रत को सच्चे मन से रख लेता है,उसकी सारी मनोकामना भगवान भोलेनाथ पूरी करते हैं। इस दिन सुबह उठकर जल्दी नहाना चाहिए और सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए।

इसके अलावा  भगवान शिव जी की पूजा करनी चाहिए और शाम के समय मंदिर में जाकर दीप जलाना चाहिए। महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार उच्चारण करना चाहिए। जब आपका व्रत पूरा हो जाए, तो आपको हरी मूंग का सेवन करना चाहिए या फिर फल आहार भी आप खा सकते हैं।

मासिक शिवरात्रि । Masik Shivratri 2024

मासिक शिवरात्रि मनाने के पीछे कहीं पौराणिक मान्यताएं स्थित है। कहा जाता है कि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव जी और माता पार्वती जी का विवाह संपन्न हुआ था। जिसकी वजह से ही मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।

इस शिवरात्रि को मनाए जाने के पीछे का कारण एक और भी बताया जाता है। कहा जाता है कि इसी दिन भोलेनाथ की पहली बार शिवलिंग से प्रकट हुए थे। सुख, सौभाग्य, सफलता और संतान प्राप्ति के लिए ही हर महीने मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है।

8 फरवरी 2024 को माघ मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस व्रत को रखना का उद्देश्य यह है कि जो भी प्राणी इस वर्ष को रखता है, उसे भगवान शिव जी प्रसन्न हो जाते हैं और उसकी हर एक मनोकामना को पूरा करते हैं। उसके जीवन में जो भी संकट होते हैं, वह खत्म हो जाते हैं। इसलिए हर महीने मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है।

माघ अमावस्या,मौनी अमावस्या । Mauni Amavasya 2024

सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या का काफी ज्यादा महत्व है। साल 2024 में 26 जनवरी से माघ का महीना शुरू हो रहा है। कहा जाता है की मांग के महीने में गंगा में स्नान करने और दान देने से काफी ज्यादा लाभ मिलता है। माघ अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

इस दिन जो भी कोई मौन व्रत रख लेता है, उसके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा आती है। इस दिन गंगा नदी के अंदर स्नान करना चाहिए। साफ-सुथरे कपड़े पहनना चाहिए और गरीब लोगों को दान देना चाहिए।

फरवरी 2024 में 9 फरवरी 2024 को माघ अमावस्या,मौनी अमावस्या मनाई जाएगी। 9 फरवरी सुबह 8:02 से 10 फरवरी 4:28 तक शुभ मुहूर्त होगा।

बसंत पंचमी(सरस्वती पूजा) । Basant Panchami 2024

हर वर्ष बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। पुरानी कथाओं के अनुसार इसी दिन ही मां सरस्वती का अवतरण हुआ था। इसीलिए हर साल बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। कहा जाता है की शुक्ल पक्ष से ही पंचम तिथि की शुरुआत होती हहै

इस साल 14 फरवरी 2024 बुधवार के दिन बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाएगा। 13 फरवरी दोपहर 2:41 से मुहूर्त शुरू हो जाएगा और 14 फरवरी दोपहर 12:09 तक शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दिन रोली, चंदन और पीले फूलों से मां सरस्वती की पूजा की जाती है और पीले कपड़े पहने जाते हैं। पीले रंग का हलवा बनाया जाता है।

जया एकादशी । Jaya Ekadashi 2024

हर महीने दो बार एकादशी का व्रत रखा जाता है। फरवरी में 20 फरवरी 2024 को जया एकादशी का व्रत रखा जाएगा। यह शुक्ल पक्ष की एकादशी है।

शुक्ल प्रदोष व्रत l Pradosh Vrat 2024

इस साल 21 फरवरी 2024 को शुक्ल प्रदोष व्रत रखा जाएगा। भगवान शिव और माता पार्वती को खुश करने के लिए यह व्रत रखा जाता है। कहते हैं कि जो भी भक्त सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करते हैं, उसके जीवन से संकट दूर हो जाते हैं। इसलिए इस व्रत को रखा जाता है। सुबह उठकर नहा धोकर भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है।

माघ पूर्णिमा व्रत l Magh Purnima Vrat 2024

माघ पूर्णिमा व्रत को सबसे महत्वपूर्ण व्रत में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन सभी देवता धरती पर माता गंगा में स्नान करने के लिए आते हैं। मुख्य रूप से इस दिन भगवान विष्णु और हनुमान जी की पूजा की जाती है।

कहा जाता है कि इस दिन जो भी दान दिया जाता है, उसका कई गुना होकर वापस भगवान आपको देते हैं। इसलिए बहुत लोग इस दिन बहुत सारा दान भी देते हैं। 24 फरवरी 2024 को माघ पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा।

23 फरवरी दोपहर 3:33 से इस व्रत का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा। 24 जनवरी 2024 को शाम 5:59 बजे तक इसका शुभ मुहूर्त रहने वाला है। आपको जो भी पूजा, अर्चना और स्नान करना है। इसी समय के बीच में करना।

संकष्टी चतुर्थी l Sankashti Chaturthi 2024

हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन सुबह उठकर नहा धोकर भगवान गणेश जी के लिए व्रत रखा जाता है और उनकी पूजा अर्चना की जाती है।

शाम को व्रत खोलते समय उनको भोग लगाया जाता है। 28 फरवरी 2024 को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। सुबह 1:53 से 29 फरवरी 4:18 तक शुभ मुहूर्त रहने वाला है। अगर आप भी भगवान गणेश जी को प्रसन्न करना चाहते हैं और अपनी इच्छा पूरी करना चाहते हैं,तो पूरे मन से इस वक्त को रखना।

इसलिए के माध्यम से हमने आपको हिंदी कैलेंडर तिथि February 2024 Vrat Tyohar के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार से दे दी है। अगर आप किसी अन्य व्रत या त्योहार के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट कर सकते हैं।

फरवरी के व्रत त्यौहार | मार्च के व्रत त्यौहार | अप्रैल के व्रत त्यौहार | मई के व्रत त्यौहार

Leave a Comment

February 2024 Vrat Tyohar List: फरवरी 2024 महीने के त्योहार और व्रत यहां देखें।