Pet Me Gas Hona Kya Hai | पेट में गैस होने के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

Pet Me Gas Hona Kya Hai: पेट में गैस बनना एक बहुत ही सामान्य हेल्थ प्रॉब्लम है जो हर उम्र के लोगों को होती है। पेट में गैस हमारी खराब लाइफस्टाइल की वजह से बनती है। पेट के अंदर बनने वाली यह खराब गैस आपके पाचन तंत्र में गड़बड़ की वजह से होती है। पेट से यह गैस गुदा मार्ग से होते हुए बहुत तेज दुर्गंध और आवाज के साथ बाहर निकलती है। पेट में गैस बनने पर आपको डकार पेट फूलना, पेट दर्द, बेचैनी जैसी कई प्रकार की शिकायत होती है।

आज इस आर्टिकल में हम पेट में गैस की समस्या के बारे में चर्चा करेंगे। आज हम जानेंगे कि पेट में गैस होना क्या होता है? इसके कारण लक्षण और रोकने के उपाय क्या है? साथ ही इसके डायग्नोसिस और इलाज के बारे में भी चर्चा करेंगे। पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े।

पेट में गैस होना क्या है? | Pet Me Gas Hona Kya Hai?

पेट के अंदर एक अपशिष्ट गैस बनती है जो हमारे गुदा मार्ग से बहुत बुरी गंध और आवाज के साथ निकलती है। पेट के अंदर यह गैस हाइड्रोजन कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन होती है जो कई प्रकार के अपशिष्ट पदार्थ की क्रिया की वजह से बनती है। सामान्य तौर पर पेट में गैस बनने पर जब यह पेट से बाहर निकल जाती है तो हमें आराम मिल जाता है। लेकिन कई बार गंभीर स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है ऐसे में पेट में गैस का इलाज समय पर कर लेना जरूरी है।

पेट में गैस बनने के कारण | Pet Me Gas Banne Ke Karan

  • जब आप ऐसे खाद्य पदार्थ खाते हैं जिनको पचाने में बहुत समस्या आती है तो उनकी वजह से गैस बनती है।
  • बहुत सारे भोजन ऐसे होते हैं जिनको खाने से शरीर में गैस उत्पन्न होती है।
  • अगर आपकी छोटी आंत और बड़ी आंत में किसी भी प्रकार के बैक्टीरिया का इंफेक्शन है तो इसकी वजह से गैस बनती है।
  • बहुत ज्यादा भोजन करने से भी गैस बनती है।
  • पेट के अंदर किसी भी प्रकार के बैक्टीरिया उत्पन्न होने से गैस बनती है।
  • भोजन करते समय अगर आप बहुत ज्यादा बातें करते हैं या भोजन को ठीक प्रकार से चबाकर नहीं खाते हैं तो इसकी वजह से गैस बनती है।
  • आपके पेट में अगर बहुत ज्यादा एसिड का निर्माण होता है तो देश बनती है।
  • अगर आप लेक्टोज इनटोलरेंस है तो आपको दूध की वजह से गैस बनेगी।
  • जो लोग बहुत ज्यादा शराब पीते हैं।
  • बहुत ज्यादा मानसिक तनाव में रहने से गैस बनने लगती है।
  • किसी भी प्रकार की फूड प्वाइजनिंग होने की स्थिति में गैस बनने लगती है।
  • अगर आप बहुत ज्यादा मीठे पदार्थ और सॉर्बिटोल युक्त पदार्थ का सेवन ज्यादा करते हैं तो गैस बनने लगती है।
  • सुबह-सुबह अगर आप नाश्ता नहीं करते हैं और लंबे समय तक खाली पेट रहते हैं तो इसकी वजह से गैस बनती है।
  • किसी भी प्रकार की जंक फूड और तली भुनी चीज खाने से भी गैस बनती है।
  • अगर आप बासी खाना खाते हैं तो इसकी वजह से गैस बनने लगती है।
  • ऐसा खाना जिसमें प्रोटीन की मात्रा कम और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है उसकी वजह से गैस बनती है।
  • ऐसे छोटे बच्चे जो स्तनपान करते हैं उनके अंदर अक्सर गैस बनने की समस्या देखी जाती है।

Read Also

पेट में गैस बनने के लक्षण | Pet Me Gas Banne Ke Lakshan

  • पेट से बार-बार गैस निकलना
  • बहुत ही बदबूदार गैस बनना
  • बार-बार डकार आना
  • पेट हमेशा फुला हुआ रहना
  • पेट में दर्द रहना और बेचनी बनी रहना
  • पेट में ऐंठन रहना
  • पेट के दाहिनी तरफ दर्द का बने रहना
  • कुछ परिस्थितियों में गैस बनने की वजह से डायरिया कब्ज बुखार जैसी समस्या भी हो सकती है

पेट में गैस बनने से रोकने के उपाय | Pet Me Gas Banne Se Rokne Ke Upay

पेट में गैस बनना एक बहुत ही सामान्य समस्या है। अगर आप अपनी लाइफ स्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव कर लेते हैं तो इसकी वजह से आपको गैस नहीं बनेगी।

  • आपको राजमा मसूर बंद को भी फूलगोभी, ब्रोकली, आलू, साबुत अनाज, मशरूम जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना है क्योंकि इनकी वजह से गैस बनती है।
  • कार्बोनेटेड ड्रिंक, बियर और कुछ फ्रूट भी ऐसे होते हैं जिनको खाने से पेट में गैस बनती है, आपको इनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • डेयरी का कोई भी प्रोडक्ट अगर आप इस्तेमाल कर रहे हैं तो लेक्टोज इनटोलरेंस होने पर इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
  • बहुत ज्यादा वसायुक्त भोजन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसे पचने में समस्या होती है और पेट में गैस बनने लगती है।
  • हाई फाइबर डायट खानी चाहिए।
  • ओवर द काउंटर किसी भी प्रकार की दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • खाना खाने के दौरान जल्दबाजी न करें और धीरे-धीरे चबा चबाकर खाएं।
  • धूम्रपान करने की वजह से आप बहुत ज्यादा हवा अपने अंदर खींच लेते हैं जिससे गैस बनने लगती है।
  • भोजन करने के बाद आपको कुछ देर हमेशा टहलने है।
  • आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज योगा आदि करते रहना है जिससे आपका पेट एकदम ठीक रहेगा।

पेट में गैस बनने का डायग्नोसिस | Pet Me Gas Ka Diagnosis

अगर आपको पेट में गैस बनने की समस्या बहुत ज्यादा हो रही है तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। डॉक्टर आपकी कई प्रकार से जांच करता है और उसके बाद आपकी पेट में गैस की समस्या की पहचान करता है।

  • सामान्य तौर पर जब रोगी डॉक्टर से मिलता है तो वह उसकी पिछली बीमारियों के बारे में जांच पड़ताल करता है।
  • कई बार जरूरत पड़ने पर पेट का एक एक्स-रे भी करवा लिया जाता है जिसमें पेट में भरी हुई हवा की जानकारी मिल सके।
  • छोटी आत का एक्स-रे और बड़ी आंत का एक्स-रे पेट में गैस की बीमारी का ट्रीटमेंट करने में सहायक।
  • कई बार अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एमआरआई के माध्यम से भी इस समस्या को पहचाना जाता है।

पेट में गैस बनने का इलाज | Pet Me Gas Ka ilaj

पेट में गैस बनने की बीमारी होने पर आपको दवाई दी जाती है जिसमें एंटीबायोटिक दवाइयां शामिल होती है। ऐसी दवाइयां दी जाती है जिसकी वजह से आपके बनने वाली गैस बदबूदार नहीं हो और बहुत कम गैस बने। सामान्य तौर पर डॉक्टर आपको प्रिस्क्रिप्शन में दवाइयां लिखकर देता है जिसे आप ओवर द काउंटर ले सकते हैं।

सारांश | Conclusion

पेट में गैस बनना एक बहुत ही सामान्य समस्या है जो कभी भी किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। ज्यादातर लोग पेट में गैस बनने की समस्या से परेशान रहते हैं लेकिन इसका सबसे मुख्य कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल है। अगर हम अच्छी लाइफस्टाइल अपनाते हैं तो इस समस्या से हमें ज्यादा योजना नहीं पड़ता है। आज इस आर्टिकल में अपने पेट में गैस बनने के बारे में जानकारी प्राप्त की है। आपको इस जानकारी को दूसरे लोगों तक भी शेयर करना है ताकि सभी को इसके बारे में जानकारी मिले।

Leave a Comment

Pet Me Gas Hona Kya Hai | पेट में गैस होने के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय