Gale Me Infection Kaise Hota Hai | गले में इन्फेक्शन कैसे होता है, जाने इससे बचाव के उपाय

Gale Me Infection Kaise Hota Hai: गले में इन्फेक्शन होना एक बहुत ही सामान्य बीमारी है। हम इसे सामान्य तौर पर गला खराब होना कहते हैं। मौसम में जब किसी भी प्रकार का बदलाव होता है तो सबसे पहले हमारा गला ही खराब होता है। गला खराब होने के साथ ही आपको सर्दी जुकाम का इन्फेक्शन भी देखने को मिल सकता है। बदलते हुए मौसम में अगर आप खुद की ठीक प्रकार से देखभाल नहीं कर पाते हैं तो थ्रोट इनफेक्शन की चपेट में आ सकते हैं। यह इंफेक्शन होने पर आपको गले में खराश और दर्द हो सकता है।

गले में इन्फेक्शन होना एक बहुत ही सामान्य हेल्थ प्रॉब्लम है जिसको अगर आप जल्दी ठीक कर लेते हैं तो यह कम समय में ठीक हो जाती है। सामान्य तौर पर जिन लोगों को गला खराब होता है वह कई प्रकार के घरेलू उपचार करके भी इसका ट्रीटमेंट कर लेते हैं। हालांकि अगर आपको थ्रोट इनफेक्शन बार-बार होता है या लंबे समय तक बना हुआ है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

गले में इंफेक्शन के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। हम जानेंगे कि गले में इन्फेक्शन क्या होता है? गले में इंफेक्शन के क्या कारण है? गले में इंफेक्शन के लक्षण और बचाव के उपाय और अंत में इसकी ट्रीटमेंट के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

गले में इन्फेक्शन क्या होता है? | Gale Me Infection Kya Hota Hai

गले में इन्फेक्शन की बीमारी हमें किसी भी वजह से हो सकती है। यह बहुत ही आम समस्या है जिससे अक्सर हर व्यक्ति परेशान रहता है। जब मौसम बदलता है तो हमें गले के अंदर खराश हो जाती है तो कई बार गले में दर्द की समस्या भी हो जाती है। जब हम गंदे पानी का इस्तेमाल या खराब भोजन का सेवन करते हैं तो उसकी वजह से भी हमें गले में कई प्रकार की समस्या हो जाती है। प्रदूषित वातावरण में अगर आप सांस लेते हैं तो इसकी वजह से बैक्टीरिया और वायरस सीधे ही आपके गले में पहुंचते हैं तो इसकी वजह से आपको गले का संक्रमण हो जाता है। जितना जल्दी आपको गले के संक्रमण का पता चल जाता है आप तुरंत इसका इलाज करवा सकते हैं।

गले में इन्फेक्शन के कारण | Gale Me Infection Ke Karan

गले में इन्फेक्शन कई प्रकार के कारणों की वजह से हो सकता है, इसमें से मुख्य कारण हम आपको नीचे बता रहे हैं।

  • किसी भी प्रकार के वायरस और बैक्टीरिया के कारण भी गले में इंफेक्शन हो सकता है।
  • अगर आपको किसी खास पदार्थ से एलर्जी है तो उस स्थिति में आपको उसकी वजह से गले में इंफेक्शन हो सकता है।
  • बहुत ज्यादा धुआं, तंबाकू आदि के संपर्क में आने की वजह से भी आपको गले में इंफेक्शन हो सकता है।
  • अगर आपके गाल बहुत ज्यादा सूखते है तो इसकी वजह से आपको गले में इंफेक्शन हो सकता है।
  • सर्दी जुकाम की वजह से भी हमारे गले में इन्फेक्शन होना बहुत ही आम बात है।
  • फ्लू फैलने वाला कोई भी वायरस आपके गले में इन्फेक्शन का कारण बन सकता है।
  • सामान्य तौर पर राइनो वायरस आपके गले में इन्फेक्शन का कारण बनता है।
  • काली खांसी हो जाने पर भी आपको गले में इंफेक्शन हो जाता है।
  • स्ट्रैप्टॉकोक्कस बैक्टीरिया आपके गले में इन्फेक्शन का मुख्य कारण है।
  • डिप्थीरिया जिसे हम कुकर खांसी के नाम से जानते हैं, आपके गले में इन्फेक्शन का मुख्य कारण हो सकती है।
  • इसके अलावा भी कहीं अन्य प्रकार के कारण है जिनकी वजह से आपको गले में संक्रमण हो सकता है।

गले में इन्फेक्शन के लक्षण | Gale Me Infection Ke Lakshan

  • गले में दर्द और खराश
  • खानपान की चीजों को निगलने में दर्द और कठिनाई
  • टॉन्सिल में दर्द और सूजन
  • आवाज कर्कश होना
  • कुछ मामलों में बुखार और खांसी
  • गले का सूखना
  • जबड़े और गर्दन में दर्द
  • सिर में दर्द
  • जबान और मुंह में लाल दाने
  • बुखार आना
  • गले और टॉन्सिल में सफ़ेद परत जमना
  • टॉन्सिल का आकार बढ़ना
  • ठंड लगना
  • भूख कम होना
  • खांसी आना और गले का लाल होना

गले में इन्फेक्शन से बचाव के उपाय | Gale Me Infection Se Bachav Ke Upay

  • अगर आपको गले का इंफेक्शन हो गया है तो आपको दूसरे लोगों से शारीरिक रूप से दूर रहना है।
  • जब आपको गले का इंफेक्शन होता है तो इसके लक्षण पूरे तरीके से बाहर आने में कुछ समय लगता है।
  • खाना खाने से पहले और खाना खाने के बाद आपको अपने हाथों को सही प्रकार से साफ करना है और घर से बाहर रहने पर हैंड सेनीटाइजर का उपयोग करना है।
  • अगर आपको बार-बार स्ट्रेप थ्रोट की समस्या होती है तो अपनी खाने पीने की चीजों को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।
  • घर में किसी को भी स्ट्रैप थ्रोट की समस्या है तो घर के सारे कपड़े और बर्तनों को गर्म पानी से धोना चाहिए जिससे किसी भी प्रकार की गंदगी आपके गले तक न पहुंचे।
  • आपको किसी भी प्रकार के सिगरेट और शराब का सेवन नहीं करना है, इसकी वजह से आपके गले का इंफेक्शन ज्यादा हो सकता है।
  • किसी भी प्रकार के ज्यादा तेल वाले चटपटे और हाई फैटी डाइट को बंद कर देना है।
  • आपको गले में इंफेक्शन होने पर फाइबर युक्त डाइट, उबले हुए भोजन का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना है।
  • आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना है लेकिन ठंडा पानी कभी नहीं पीना है। ठंडा पानी पीने से आपका गला ज्यादा खराब होता है।
  • गर्म पानी पीने से आपके गले में नमी बनी रहती है और गले के इंफेक्शन ठीक होता है।
  • गले का इंफेक्शन हो गया है तो आपको खट्टे पदार्थों का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए।
  • आपको ऐसी जगह पर कम से कम जाना है जहां पर प्रदूषण बहुत ज्यादा है या साफ भोजन पानी की सुविधा नहीं है।
  • कम उम्र के लोगों में गले के इन्फेक्शन का कारण ज्यादा होता है, विशेष रूप से बच्चों के अंदर ही है बहुत ज्यादा देखा जाता है।
  • हमारे आसपास हर जगह बहुत ही खतरनाक बैक्टीरिया और वायरस उपस्थित है। ऐसे में हमेशा साफ-सफाई से रहना है और संक्रमित व्यक्ति से हमेशा दूरी बनाकर रखनी है।

Read Also

गले में इन्फेक्शन का डायग्नोसिस | Gale Me Infection Ka Diagnosis

जब आपको गले में इंफेक्शन हो जाता है तो आप डॉक्टर के पास जाते हैं। डॉक्टर आपका दो प्रकार से गले की इन्फेक्शन का पता लगता है। इस टेस्ट के माध्यम से गले के साथ ही नाक और कान की जांच भी की जा सकती है।

थ्रोट स्वैब

गले के इन्फेक्शन का पता लगाने के लिए थ्रोट स्वैब सबसे अच्छा तरीका माना जाता है क्योंकि कुछ ही मिनट में इसका रिजल्ट भी चेक किया जा सकता है। अगर इसका रिजल्ट नेगेटिव आता है तो उसके बाद आपको थ्रोट कल्चर टेस्ट भी करवाना पड़ सकता है, जिसका रिजल्ट आने में एक दिन का समय लगता है।

ब्लड टेस्ट

गले के इन्फेक्शन का पता लगाने के लिए आपका ब्लड टेस्ट भी किया जा सकता है। इसके लिए डॉक्टर कंप्लीट ब्लड काउंट टेस्ट करते हैं।

गले में इन्फेक्शन का इलाज | Gale Me Infection Ka ilaj

गले के इन्फेक्शन का इलाज करते समय डॉक्टर आपको रात के समय पर्याप्त नींद लेने की सलाह देते हैं। साथ ही स्कूल या ऑफिस कॉलेज से छुट्टी लेकर आप एक दिन पूरा आराम करें और अपनी स्वच्छता पर ध्यान दें।

गले के इन्फेक्शन का ट्रीटमेंट करने के लिए सामान्य तौर पर डॉक्टर आपको एंटीबायोटिक दवाइयां देते हैं। साथ ही पेनिसिलिन दवाई भी देते हैं जिससे आपका गले का इन्फेक्शन कुछ ही दिन में ठीक हो जाता है। सामान्य तौर पर इसका इलाज दवाई के माध्यम से करने में कोई समस्या नहीं होती है।

अगर आपको गले का इन्फेक्शन बहुत ज्यादा है और दवाई के माध्यम से वह ठीक नहीं हो रहा है तो गले की टांसिल को रिमूव कर दिया जाता है। टॉन्सिल को रिमूव करने की यह है प्रक्रिया टॉन्सिल्लेक्टोमी कहलाती है। यह एक सर्जिकल प्रोसीजर है जिसमें आपके टॉन्सिल को गले से सर्जरी करके हटा दिया जाता है। ताकि आपको बार-बार गले का इन्फेक्शन ना हो।

गले में इन्फेक्शन से होने वाली अन्य समस्याए | Gale Me Infection Ke Complications

अगर आपको गले का इंफेक्शन हो गया है तो इसके वजह से कई अन्य प्रकार की समस्या और बीमारियां भी हो सकती है। गले का इन्फेक्शन सामान्य तौर पर एंटीबायोटिक दवाइयां के माध्यम से दो से तीन दिन में ठीक हो जाता है। लेकिन यह लंबे समय तक बना रहता है तो आपको अन्य प्रकार की समस्याएं भी हो सकती है।

रूमेटिक फीवर

गले के इन्फेक्शन का समय पर इलाज नहीं करवाते हैं तो आपको रुमैटिक फीवर हो सकता है। बच्चों के अंदर गले का इन्फेक्शन बहुत ही तेजी से फैलता है, ऐसे में लापरवाही ना बरतते हुए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

स्कारलेट फीवर

गले में किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन होने पर लापरवाही बरतते हैं तो यह स्कारलेट फीवर में बदल सकता है।

किडनी में सूजन

गले का इन्फेक्शन होने पर किडनी पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह आपको डॉक्टर सही प्रकार से समझा सकता है। लेकिन गले का इन्फेक्शन का बुरा प्रभाव किडनी पर पड़ता है जिसकी वजह से किडनी में बहुत ज्यादा सूजन और दर्द की समस्या हो सकती है।

सारांश | Conclusion

गले में इन्फेक्शन होना एक बहुत ही आम समस्या है जिससे हर व्यक्ति कभी ना कभी जरूर परेशान रहता है। मौसम के बदलाव की वजह से भी गले में इन्फेक्शन होना बहुत सामान्य बात है। जब भी आपको गले में इंफेक्शन हो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करके अपना इलाज करवा लेना चाहिए। अगर कुछ दिन ट्रीटमेंट लेने के बाद भी आपका इन्फेक्शन खत्म नहीं होता है तो आपको मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ती है जिसके लिए आपको हॉस्पिटल में जाकर संपर्क करना चाहिए।

अगर आपने इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ लिया है तो आपको गले में इंफेक्शन के बारे में कई प्रकार के महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो गई होगी। आपको इस जानकारी को अपने तक सीमित न रखें आगे भी शेयर करना है ताकि सभी लोगों को इस सामान्य हेल्थ प्रॉब्लम के बारे में पता चल सके। उम्मीद करते हैं कि देखिए जानकारी आपको पसंद आई होगी।

Leave a Comment

Gale Me Infection Kaise Hota Hai | गले में इन्फेक्शन कैसे होता है, जाने इससे बचाव के उपाय