हाल ही में ही भारत की 10 सबसे साफ सिटी के लिए सर्वेक्षण किया गया था। अलग-अलग शहरों में अलग-अलग समय पर सरकार के द्वारा सर्वेक्षण करवाया गया था। जिसकी रिपोर्ट हाल ही में ही जारी की जा चुकी है। इस बार भी इंदौर पहले स्थान पर रहा है। सूरत और इंदौर को इस सर्वेक्षण में एक समान स्कोर मिले थे। चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारत के 10 सबसे साफ शहर के बारे में जानकारी देते हैं। देखते हैं, आपका शहर किस नंबर पर है। पूरी जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़े।

सातवीं बार इंदौर ने India Cleanest City Award जीता
हाल ही में ही हुए सर्वेक्षण में इंदौर शहर ने भारत के सबसे क्लीन शहर का खिताब फिर से अपने नाम कर लिया है। 4477 शहर इस सर्वेक्षण में शामिल हुए थे। पुणे को भारत के 10 सबसे साफ शहर की लिस्ट में निचला पायदान मिला है। चलिए एक-एक करके जान लेते हैं कि स्वच्छ भारत सर्वेक्षण रिपोर्ट में पहले 10 स्थान पर कौन से शहर आए है और पिछले साल कौन सी सिटी ने टॉप 10 क्लीनस्ट सिटी इंडिया की लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। पूरी जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ना।
पहले स्थान पर इंदौर और दूसरे स्थान पर सूरत है।
इस साल हुए स्वच्छ भारत संरक्षण में इंदौर और सूरत को एक समान अंक मिले थे। इसके पश्चात इंदौर को पहला स्थान मिला है और दूसरे स्थान पर सूरत आया है। पिछले साल भी स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में इंदौर पहले नंबर पर और सूरत दूसरे नंबर पर था। इंदौर शहर को पहला स्थान मिलने से इंदौरवासियों में खुशी की लहर है। क्योंकि सबसे ज्यादा बार इंदौर ने हीं अपने नाम यह खिताब किया है। दूसरा स्थान सूरत को दिया गया है।
नवी मुंबई है तीसरे स्थान पर
इस बार स्वच्छ भारत सर्वेक्षण रिपोर्ट में नवी मुंबई तीसरे स्थान पर है। पिछले वर्ष भी स्वच्छ सर्वेक्षण रिपोर्ट में नवी मुंबई तीसरे स्थान पर था। नवी मुंबई में देखने के लिए एक से एक अच्छे स्थान है। यह महाराष्ट्र के कोकण डिवीजन में बसा एक नियोजित शहर है।
Also Read This
चौथे नंबर पर विशाखापट्टनम है
इस बार सर्वेक्षण रिपोर्ट में चौथे स्थान पर विशाखापट्टनम है। यह गोदावरी नदी के किनारे उत्तर दिशा में स्थित है। विशाखापट्टनम में एक से एक घूमने के स्थान है। फिर भी यहां पर साफ-सफाई का काफी अच्छे से ध्यान रखा गया है। पिछले वर्ष 4th स्थान पर अंबिकापुर था। अंबिकापुर छत्तीसगढ़ का एक साफ सुथरा शहर है। यहां पर भी काफी पर्यटक स्थल है। यह अपने प्रसिद्ध मंदिरों के कारण जाना जाता है।
भोपाल पांचवें नंबर पर है
स्वच्छ सर्वेक्षण रिपोर्ट में भोपाल पांचवें स्थान पर आया है। पिछले वर्ष इस रिपोर्ट में मैसूर को पांचवा स्थान हासिल हुआ था। मैसूर में एक से एक गार्डन सिटी और महल है। जिसके कारण मैसूर जाना जाता है। मध्य प्रदेश का भोपाल भोज नगरी और जिलों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर काफी छोटे और बड़े तालाब स्थित है। जहां देखने के लिए हर साल लोग आते हैं।
छठे स्थान पर विजयवाड़ा है
विजयवाड़ा को इस बार छटा स्थान प्राप्त हुआ है। यह नदी से सटी पहाड़ी पर बना दुर्गा मंदिर के कारण जाना जाता है। इसके अलावा यहां पर कृष्णा नदी पर बना बैराज भी है। यहां स्थित भवानी दीप भी पहुंचा प्रसिद्ध है। पिछली बार भी आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा को छठा स्थान प्राप्त हुआ था। यह आंध्र प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह प्राचीन इतिहास और स्थानीय संस्कृति के कारण जाना जाता है।
न्यू दिल्ली को सातवां स्थान मिला
पिछली स्वच्छ भारत सर्वेक्षण रिपोर्ट में गुजरात के अहमदाबाद को सातवां स्थान मिला था। लेकिन इस बार न्यू दिल्ली को सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। भारत की राजधानी नई दिल्ली किसी पहचान की मोहताज नहीं है। लाल किला समेत भारत के प्राचीन और ऐतिहासिक स्मारक यहां पर स्थित है।
तिरुपति आठवीं स्थान पर है
आंध्र प्रदेश के खूबसूरत शहर विशाखापट्टनम को पिछली बार आठवां स्थान प्राप्त हुआ था। लेकिन इस बार तिरुपति ने आठवां स्थान पर कब्जा कर लिया है। यह भारत का आठवां सबसे सुंदर और साफ शहर बन चुका है। तिरुपति में भगवान विष्णु के अवतार वेंकटेश्वर स्वामी जी का मंदिर बना हुआ है। यह मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिर में से एक है। जिस कारण यह जगह काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।
हैदराबाद को नया स्थान मिला है
साल 2024 में स्वच्छ सर्वेक्षण रिपोर्ट में हैदराबाद को नवा स्थान दिया गया है। पिछले वर्ष भी नौंवा स्थान हैदराबाद को ही मिला था। बिरला मंदिर, हुसैन सागर झील, चारमीनार और सालार जंग संग्रहालय के कारण काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। पिछली बार मध्य प्रदेश के भोपाल को नवा स्थान दिया गया था। लेकिन इस बार हैदराबाद नौवें स्थान पर है।
पुणे दसवें स्थान पर है
पिछली बार महाराष्ट्र के चंद्रपुर को दसवां स्थान प्राप्त हुआ था। लेकिन इस बार पुणे को दसवां स्थान प्राप्त हुआ है।