शिलाजीत के फ़ायदे और नुक़सान

गर्मियों के मौसम में हिमालई क्षेत्र में पहाड़ों से एक तरल निकलता है जिसे हम शिलाजीत के नाम से जानते हैं। शिलाजीत में मौजूद तत्व हमारे शरीर की कई बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद हैं। शिलाजीत का उपयोग काफी पुराने समय से आयुर्वेद में किया जाता रहा है। शिलाजीत सिर्फ भारत और तिब्बत के अलावा कुछ देशों में ही पाया जाता है। शिलाजीत के फायदे और नुकसान हम आपको इस लेख में बताएंगे

Table of Contents | विषयसूची

शिलाजीत के फायदे – Shilajeet Ke Fayade / Benefits in Hindi

1. डायबिटीज के लिए शिलाजीत के फ़ायदे – Shilajit ke fayade diabetiese ke liye

शिलाजीत में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं जो ब्लड ग्लूकोस को कम करने में मदद करते हैं। डायबिटीज के लक्षणों को कम करने के लिए शिलाजीत का प्रयोग किया जा सकता है क्योंकि शिलाजीत डायबिटीज से बचने के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

2. शिलाजीत के फ़ायदे हृदय के लिए – Shilajit benefits for heart in hindi

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए शिलाजीत का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण हृदय को स्वस्थ रखता है। एक शोध के अनुसार एंटी ऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन ह्रदय और कैंसर जैसी बीमारियों से बचने में मदद करता है। परंतु शिलाजीत का उपयोग परामर्श करने के बाद ही शुरू करें।

3. थकान की समस्या दूर करने के लिए शिलाजीत के फ़ायदे

थोड़ा बहुत काम करने पर ही हम अपने आपको थका हुआ महसूस करते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए शिलाजीत का सेवन करना चाहिए। शिलाजीत हमारे इम्यून सिस्टम को स्वस्थ व मजबूत रखता है शिलाजीत के सेवन का सही तरीका जान लेने के बाद ही प्रयोग करें। शिलाजीत का इस्तेमाल करने से हम तरोताजा व तंदुरुस्त महसूस करते हैं।

4. एनीमिया के लिए शिलाजीत के फ़ायदे – Shilajeet ke fayade anemia ke liye

शिलाजीत का उपयोग एनीमिया जैसे रोगों से बचने में मदद कर सकता है। एनीमिया के कारण हमारे रक्त से रेड ब्लड सेल कम होने लगते हैं जिससे बचने के लिए शिलाजीत का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद आयरन एनीमिया की समस्या नहीं होने देता है और साथ ही इसके लक्षणों को भी कम करने में मदद कर सकता है।

5. कोलेस्ट्रॉल संतुलन के लिए शिलाजीत के फ़ायदे

कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर की सभी कोशिकाओं में पाया जाता है। सबसे ज्यादा कोलेस्ट्रॉल हमारे हृदय के आसपास जमा हो जाता है जिससे हर्ट अटैक का खतरा बना रहता है। यह मोम जैसा वसा पदार्थ होता है। इस समस्या को दूर करने के लिए शिलाजीत का प्रयोग किया जा सकता है। शिलाजीत में मौजूद गुण सीरम कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में उपयोगी है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लेकर अपनी डाइट में शिलाजीत शामिल करें।

6. शिलाजीत के फ़ायदे हाई-ब्लड प्रेशर के लिए

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से हर व्यक्ति ग्रस्त है परंतु इस समस्या को दूर करने के लिए शिलाजीत का इस्तेमाल कर सकते हैं। शिलाजीत में पोटेशियम पाया जाता है जो उच्च रक्तचाप की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। एक शोध के अनुसार पोटेशियम ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में काफी मददगार हो सकता है।

7. अल्जाइमर के लिए शिलाजीत के फ़ायदे – Alzimer me Shilajeet ke benefits in hindi

शिलाजीत का प्रयोग अल्जाइमर रोग से बचने में किया जा सकता है। अल्जाइमर रोग में हमारे मस्तिष्क की कार्य प्रणाली ठीक से काम नहीं करती है जिसका सीधा असर हमारे व्यवहार और याददाश्त पर पड़ता है। शिलाजीत में फुलविक एसिड पाया जाता है जो अल्जाइमर के इलाज में मदद कर सकता है क्योंकि फुलविक एसिड याददाश्त बढ़ाने में मदद कर सकता है।

8. अर्थराइटिस के लिए शिलाजीत के फ़ायदे

अर्थराइटिस रोग में हमारे जोड़ों में दर्द होता है और सूजन आ जाती है इस समस्या को दूर करने के लिए शिलाजीत का उपयोग कर सकते हैं। शिलाजीत में मौजूद फुलविक एसिड में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। यह गुण दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। अगर कोई व्यक्ति अल्जाइमर से परेशान है तो वह शिलाजीत का उपयोग डॉक्टर की सलाह से कर सकता है।

9. यूरिनरी समस्या के लिए शिलाजीत के फ़ायदे – Shilajeet ke fayade peshab sambandi pareshani me

शिलाजीत मैं folic एसिड पाया जाता है जो यूरिनरी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद कर सकता है। यूरिनरी जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में शिलाजीत उपयोगी हो सकता है।

10. एंटी एजिंग के लिए शिलाजीत के फ़ायदे – Shilajeet ke fayade in anti aging in Hndi

शिलाजीत हमारी कोशिकाओं को कमजोर होने से रोकता है और उन्हें सुरक्षित रखता है। शिलाजीत का उपयोग बढ़ती उम्र के कारण चेहरे पर आने वाले प्रभाव को कम करता है और जवां बनाए रखता है। शिलाजीत में एंटी एजिंग गुण होता है जो बढ़ती उम्र के प्रभाव को कुछ हद तक कम कर देता है।

11. दिमाग तेज करने के लिए शिलाजीत के फ़ायदे – Shilajeet benifits for brain

शिलाजीत दिमाग तेज करने में उपयोगी हो सकता है शिलाजीत कॉग्निटिव डिसऑर्डर(Cognitive Disorders)पर ठीक से कार्य करता है और दिमाग की कार्य क्षमता को बढ़ा सकता है शिलाजीत को खाने के लिए सही तरीके का इस्तेमाल करके दिमाग को तेज किया जा सकता है।

12. इनफर्टिलिटी और टेस्टोस्टेरोन के लिए शिलाजीत के फ़ायदे

शिलाजीत में एंड्रोजेनिक(Androgenic)गुण पाया जाता है जो कैडमियम(Cadmium)एक रासायनिक गुण है। इसके कारण होने वाली इनफर्टिलिटी के विपरीत प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इनफर्टिलिटी जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए शिलाजीत का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन शुरू करें।

टेस्टोस्टेरोन एक मेल हार्मोन होता है। एक शोध में देखा गया कि शिलाजीत टेस्टोस्टेरोन और स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद कर सकता है और साथ ही स्पर्म की

गतिविधि को भी तेज करने में सहायता कर सकता है। यह टेस्टोस्टेरोन यौन क्रिया से संबंधित होता है।

शिलाजीत के नुकसान – Shilajeet ke Nuksan in Hindi

  1. शिलाजीत का उपयोग अगर अशुद्ध रूप में करते हैं तो नशा हो सकता है।
  2. शिलाजीत की तासीर गर्म होती है इस के ज्यादा इस्तेमाल से आपको सर दर्द की समस्या हो सकती है।
  3. शिलाजीत में माइकोटोक्सीन और फ्री रेडिकल्स मौजूद होते हैं जो एक विषैला पदार्थ है।
  4. शिलाजीत के सेवन से उल्टी बेचैनी महसूस हो सकती है। इसके इस्तेमाल से हार्टबीट भी बढ़ सकती है।
  5. शिलाजीत के ज्यादा सेवन से बार-बार पेशाब जाने जैसे साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
  6. इसके ज्यादा सेवन के कारण त्वचा पर फोड़े फुंसी रैशेज जैसी परेशानियां हो सकती है।
  7. शिलाजीत के ज्यादा सेवन के कारण पैरों और हाथों के तलवों में जलन और गर्मी महसूस हो सकती है।
  8. शिलाजीत का ज्यादा इस्तेमाल शरीर का तापमान बढ़ा देता है हाथ पैर और पेट में भारीपन महसूस होता है जिससे सिर में दर्द जैसी परेशानियां होती है।
  9. हृदय रोगी और हाइपोटेंशन से ग्रस्त व्यक्तियों को ब्लड प्रेशर कम करने के लिए शिलाजीत का सेवन नहीं करना चाहिए।
  10. शिलाजीत ब्लड प्रेशर कम कर सकती है परंतु हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं पर चल रहे मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

Leave a Comment

शिलाजीत के फ़ायदे और नुक़सान