भरवा ककड़ी रेसिपी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-
- 2 ककड़ी
- 4 चम्मच पंच फोरन मसाला
- 1 चम्मच नमक
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच साबुत पंच फोरन मसाला
- 1 चम्मच तेल
- 5-6 लहसुन कली पिसी
- 1 चुटकी हींग
भरवा ककड़ी रेसिपी बनाने की विधि:-
- ककड़ी को धुल कर टुकड़ों में काटकर बीच से चीरा लगा ले।
- पिसे हुए पंच फोरन मसाले में नमक लाल मिर्च पिसा हुआ लहसु मिलाकर ककड़ी मे भरे।
- कढ़ाई में तेल गर्म करें हींग साबुत खड़े मसाले से तड़का दे।
- ककड़ी डाल कर चलाएं और ५-७ मिनट ढ़ककर पकाये।
- पांच सात मिनट बात कर कढ़ाई खोलकर देखें भरवा ककड़ी बन कर तैयार है।
- दाल चावल रोटी या पूरी पराठे के साथ सब्जी को सर्व करे।