Periods Late Aane Ke Karan | पीरियड लेट आने के क्या कारण हो सकते है?

Periods Late Aane Ke Karan: सामान्य तौर पर महिलाओं में एक पीरियड साइकिल 28 दिन से 30 दिन के बीच में होता है। लेकिन कई बार किसी वजह से इसमें दो से तीन दिन तक की देरी भी हो सकती है तो कई बार यह दो से तीन दिन जल्दी भी आ जाते हैं। जब महिलाओं में पीरियड समय पर नहीं आते हैं तो महिलाएं बहुत ही ज्यादा चिंतित हो जाती हैं। लेकिन आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि पीरियड्स लेट होने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं।

सामान्य तौर पर महिलाएं पीरियड्स नहीं आने को प्रेगनेंसी से जोड़कर देखती हैं। जब भी पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं तो महिलाओं को लगता है कि वह प्रेग्नेंट है (देखें नमक से कैसे करें प्रेगनेंसी टेस्ट)। लेकिन प्रेगनेंसी के अलावा भी ऐसे बहुत सारे कारण है जिनकी वजह से पीरियड्स लेट हो जाते हैं। आज हम इन्हीं सभी कारणों के बारे में जानेंगे, साथ ही पीरियड्स लेट होने पर कुछ घरेलू उपचार जानेंगे जिनसे आपकी पीरियड समय पर आ जाएंगे।

पीरियड्स लेट आने के कारण

अत्यधिक मोटापा या पोषण की कमी

अगर आपका हाल ही के दिनों में वजन कम हुआ है या वजन बढ़ गया है दोनों ही स्थिति में आपके पीरियड्स लेट हो सकते हैं। बहुत ज्यादा वजन कम होने से आपकी पीरियड साइकिल पर फर्क पड़ता है जिसकी वजह से पीरियड्स आना बंद हो सकते हैं। बॉडी में अगर पर्याप्त मात्रा में फैट नहीं है तो इससे ओवुलेशन समय पर नहीं होता है। बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने वाले और दौड़ भाग करने वाले लोगों में इस प्रकार की समस्या होती है।

अगर आपके शरीर का वजन किसी भी कारणवश बढ़ गया है और आप ओवरवेट की कैटेगरी में है तो यह एक मुख्य वजह हो सकती है कि आपके पीरियड्स लेट हो गए हैं। मोटापा होने के बाद शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का उत्पादन बहुत ही ज्यादा होता है, जिसकी वजह से पीरियड्स के समय चक्कर में बदलाव हो जाता है।

फीवर और इन्फेक्शन

महिलाओं के शरीर में किसी भी प्रकार का इन्फेक्शन और फीवर आना पीरियड्स को प्रभावित करता है। आपको अगर बुखार आया है तो आपका पीरियड्स लेट हो सकता है। ऐसे में आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप किसी भी प्रकार की बीमारी की दवाइयां ले रही हैं तो आपके पीरियड्स लेट हो सकते हैं।

अत्यधिक तनाव लेना

आजकल की हमारी जो लाइफस्टाइल है उसमें हम बहुत ही अधिक तनाव में रहते हैं। बहुत ज्यादा लंबे समय तक तनाव में रहने से शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो जाता है जिसकी वजह से हमारे पीरियड्स लेट भी हो सकते हैं और जल्दी भी आ सकते हैं। तनाव में रहने वाली महिलाओं को बहुत ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ता है ऐसे में योग मेडिटेशन के माध्यम से अपने तनाव को मैनेज रखें।

पीसीओएस

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एक ऐसी बीमारी है जिसमें महिलाओं के अंदर मेल हार्मोन एंड्रोजन ज्यादा बनने लगता है। इसकी वजह से शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो जाता है। महिला के गर्भाशय में स्थित अंडाशय के अंदर गांठ बनने लगती है जिसकी वजह से ओवुलेशन नहीं हो पाता है और कई बार अंडा बनने की प्रक्रिया ही बंद हो जाती है। जिसकी वजह से भी आपके पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं या लेट हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क जरुर करना चाहिए।

Read Also

गर्भनिरोधक टेबलेट का अधिक सेवन

ऐसी महिलाएं जो सामान्य तौर पर गर्भ निरोधक गोलियां का सेवन करती है उनमें पीरियड्स का चक्र कभी भी सामान्य नहीं होता है। कभी यह बहुत जल्दी आ जाएगा तो यह कभी बहुत लेट हो जाता है। इससे शरीर में नेचुरल हार्मोन नहीं बनते हैं इसकी वजह से पीरियड्स नहीं आते हैं। महिलाएं अगर कुछ दिनों तक लगातार इस प्रकार की टैबलेट्स का यूज करती रहती है तो गर्भाशय में एक अतिरिक्त परत का निर्माण हो जाता है जिसकी वजह से पीरियड्स पूरे तरीके से रुक भी सकते हैं।

बहुत अधिक व्यायाम करना

खुद को हेल्थी रखने के लिए महिलाएं नियमित रूप से एक्सरसाइज करती हैं। अगर कोई महिला बहुत ही ज्यादा इंटेंस एक्सरसाइज करती है तो उसके पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं। ज्यादा एक्सरसाइज करने से पीरियड्स के लिए जो भी हार्मोन जिम्मेदार है। उनका बॉडी में इंबैलेंस हो जाता है जिसकी वजह से ओवुलेशन की प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसके लिए एक लिमिट से ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी ना करें।

ब्रेस्टफीड करवाना

बच्चों के जन्म के बाद जब महिलाएं अपने बच्चों को दूध पिलाती हैं तो कुछ महीनो तक उन्हें पीरियड्स नहीं आते हैं। ऐसे में महिलाओं को ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि ब्रैस्टफीडिंग के दौरान पीरियड्स का बंद रहना एक सामान्य बात है। जब धीरे-धीरे ब्रेस्टफीडिंग को कम करती जाएगी तो पीरियड्स अपने आप ही नॉर्मल हो जाएंगे। कुछ महिलाओं में पीरियड्स आते ही नहीं है तो कुछ में बहुत देरी से आते हैं।

थायराइड में गड़बड़ी

बहुत सारे डॉक्टर के अनुसार अगर आपको थायराइड की समस्या है तो आपकी पीरियड्स लेट हो सकते हैं। थायराइड पीरियड साइकिल को कंट्रोल करने में बहुत मदद करता है। थायराइड की कमी होना या इसका अधिक होना आपके पीरियड साइकिल पर प्रभाव डालता है। अगर आपको थायराइड की बीमारी है तो आपके पीरियड्स बहुत समय तक लेट हो सकते हैं या फिर बंद भी हो सकते हैं।

हाई प्रोलैक्टिन लेवल

हमारे दिमाग की पिट्यूटरी ग्रंथि से प्रोलैक्टिन हार्मोन रिलीज होता है। इस हार्मोन की वजह से महिलाओं में स्तनपान के लिए दूध बनता है। अगर यह प्रोलाक्टिन हार्मोन बहुत ज्यादा मात्रा में बनता है तो महिलाओं में प्रोलेक्टिन का लेवल अनियमित हो जाता है। जिसकी वजह से पीरियड्स लेट हो सकते हैं बंद हो सकते हैं और कई बार महिलाओं में बांझपन की समस्या भी इसकी वजह से हो जाती है।

हीमोग्लोबिन का लो लेवल

हीमोग्लोबिन हमारे शरीर का महत्वपूर्ण तत्व होता है। शरीर में जब आयरन की कमी हो जाती है तो हीमोग्लोबिन का स्तर भी कम हो जाता है। ऐसी स्थिति को हम एनीमिया के नाम से जानते हैं। एनीमिया की स्थिति में महिलाओं में पीरियड समय पर नहीं आते हैं। ऐसे में कुछ महिलाओं को पीरियड्स देरी से आने का अनुभव हो सकता है।

Read Also

लेट पीरियड्स को नार्मल करने के घरेलु उपाय Late Periods Ko Normal Karne Ke Gharelu Upay

अनियमित पीरियड्स की समस्या महिलाओं में कई बार देखी जाती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय अपना कर इस प्रकार की समस्या का हल निकाल सकती है। नीचे कुछ घरेलू उपचार बता रहे हैं जो पीरियड्स लेट होने पर उन्हें नार्मल करने में आपकी मदद करेंगे।

अदरक का उपाय

अगर आपके पीरियड्स लेट हो गए हैं तो अदरक इसमें नार्मल करने में आपकी मदद कर सकता है। एक कप पानी में आपको 1 इंच अदरक का टुकड़ा डालना है और इसे अच्छे तरीके से उबाल कर पी जाना है। ऐसा आपको दिन में तीन बार करना है जब तक की आपके पीरियड्स नॉर्मल नहीं आ जाते।

दालचीनी का उपाय

दालचीनी की तासीर बहुत ही गर्म होती है। अगर आपके पीरियड्स लेट हो गए हैं तो आपको एक गिलास दूध में आधा चम्मच दालचीनी मिलाकर पी जाना है। कुछ दिन तक नियमित रूप से इसका सेवन करने से लेट हो रहे पीरियड्स समय पर आने लगते है।

हल्दी का उपाय

पीरियड्स में हो रही है अनियमिताओं और हार्मोनल इंबैलेंस को सही करने के लिए हल्दी मदद करती है। आपको रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में हल्दी मिलाकर इसका सेवन करना है। ऐसा आपको तब तक करना है जब तक आपके पीरियड्स नॉर्मल नहीं हो जाते।

अनानास का उपाय

अनानास एक ऐसा फल है जो आपके पीरियड्स को नार्मल करने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें उपस्थित ब्रोमेलेन एंजाइम पीरियड्स को नार्मल करने में मदद करता है। पीरियड्स के दौरान होने वाले पैटर्न सर दर्द की समस्या में भी यह मदद करता है।

सौंप का उपाय

सौंफ में एंटीस्पास्मोडिक तत्व पाया जाता है जो पीरियड्स को नॉर्मल रखने में काफी मदद करता है। आपको दो चम्मच सौंप लेना है और उसे एक गिलास पानी में डालकर रात भर के लिए भिगो देना है और सुबह छानकर पी लेना है।

डिस्क्लेमर

मैंने आज आपको इस आर्टिकल में पीरियड्स लेट आने के कारण और उनके कुछ घरेलू उपचार बताए हैं। यहां पर जो भी जानकारी दी गई है वह हमने वेरीफाइड सोर्स से उठाई है। हमारा यह जानकारी देने का उद्देश्य एजुकेशनल है इस जानकारी का उपयोग आप अपने स्तर पर वेरीफाई करने के बाद ही करें या फिर अपने डॉक्टर और हेल्थ एडवाइजर से संपर्क करें।

Leave a Comment

Periods Late Aane Ke Karan | पीरियड लेट आने के क्या कारण हो सकते है?