हल्दी के फायदे स्किन के लिए – Haldi Ke Fayde Skin Ke Liye

हल्दी शुरू से ही हमारी भारतीय जड़ी बूटी के लिए प्रसिद्ध है और इसको प्राचीन काल से ही चमत्कारी ओषधि के रूप में देखा गया है। हल्दी को अनेक नाम से जाना जाता है। जैसे: हरिद्रा, कुरकुमा, लौंगा, हरदम, टर्मरिक, आदि।

हल्दी हमारी रसोई में भी महत्वपूर्ण स्थान रखती है,और पूजा अर्चना, धार्मिक रूप में इसको शुभ माना जाता है। हमारे जीवन में हल्दी के बहुत से प्रयोग है। हल्दी त्वचा में निखार लाने, पाचन तंत्र की समस्या, कैंसर, बुखार, घाव की मरम्मत में लाभकारी होता है।
हल्दी बरसो से ही हमारे भोजन व घरेलू उपचार के रूप में उपयोग होती आ रही है। हल्दी जहाँ एक ओर खाने का स्वाद और उसका रंग बढ़ाती है वही इसका उपयोग सोंदर्य वृद्धि और त्वचा की समस्याओं को दूर करने में भी प्रयोग में आ रही है। “हल्दी स्किन के लिए संजीवनी साबित हुई है।”

हल्दी के उपयोग:

     1. हल्दी और नींबू का मिश्रण चेहरे पर निखार लाने के लिए:

त्वचा पर निखार लाने के लिए हल्दी का प्रयोग एक उच्चित निर्णय है। नींबू में ब्लीचिंग गुण होते है, जो त्वचा को तैलिय होने से रोकता है। हल्दी और नींबू का मिश्रण चेहरे पर निखार लाने का प्राकृतिक तरीका है।

पढ़े: नींबू को बालों में लगाने के फायदे और नुकसान

उपयोग करने की विधि-

  • दो चम्मच नींबू के साथ एक चम्मच हल्दी का पेस्ट बनाये।
  • उसको चेहरे पर अच्छे से लगाने के बाद 5 मिनिट तक छोड़ दे।
  • सुख जाने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को अच्छे से धो ले। नींबू और हल्दी लगाने से आपके रंग में निखार दिखाई देगा।

पढ़े: किचन की चीज से रखें चेहरे का ध्यान

      2. हल्दी का प्रयोग त्वचा के दाग धब्बे दूर करने के लिए :

हमारे चेहरे पर कई डेड सेल्स होते है जो कि दाग धब्बे छोड़ जाते है। हल्दी और दूध का मिश्रण त्वचा पर लगाने से त्वचा की मृत कोशिकाएं साफ होती है और चेहरे पर निखार आता है।

उपयोग करने की विधि-

  • आधा छोटा चम्मच हल्दी में दो चम्मच दूध मिलाकर मिश्रण को तैयार कर ले।
  • मिश्रण को मास्क की तरह अच्छे से चेहरे पर लगा कर 20 मिनट तक लगा छोड़ दे।
  • सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो ले।

     3.एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करने के लिए हल्दी और खीरा:

उम्र के साथ हमारी स्किन में एजिंग झलकने लगती है। खीर में एस्ट्रिजेंट गुण होते हैं, जो एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करता है। यह मिश्रण चेहरे झुर्रियों, झाइयों आदि समस्याओं को दूर रखता है।

उपयोग करने की विधि-

  • हल्दी और खीरे के जूस का मिश्रण लगाने से हमारी त्वचा में तरो ताज़गी आती है।
  • उसका मिश्रण लगाने के बाद 10 मिनट तक प्रभावित छेत्र पर अच्छे से मसाज करें।
  • 1 घंटे तक मास्क को अच्छे से सूखने के लिए छोड़ दे।
  • बाद में गुनगुने पानी से धो ले।

    4. हल्दी का प्रयोग बीमारियों में फायदेमंद:

हल्दी का प्रयोग हमारी सुंदरता बढ़ाने के साथ साथ बीमारियों में भी लाभकारी सिद्ध हुआ है। आयुर्वेद के अनुसार हल्दी का तेल जोड़ो पर लगाने से दर्द में तुरंत राहत मिलती है।

     5. सूजन में हल्दी का तेल है लाभदायक:

हल्दी का तेल शरीर में हो रही सूजन को भी दूर करता है। जोड़ो में दर्द, मसल्स में दर्द, होने के कारण जो सूजन शरीर या त्वचा पर हो जाती है उसमे हल्दी का तेल बहुत ही लाभदायक होता है। सूजन में हल्दी के तेल के साथ सिकाई करने में लाभ ज्यादा होता है।

     6. चोट पर लगाने के लिए असरदार है हल्दी:

हल्दी एक एंटीसेप्टिक क्रीम की तरह काम करती है। शरीर पर चोट लगने पर सरसों का तेल और हल्दी का मिश्रण लगाने से घाव जल्दी भरते है और चोट सही होती है।

हल्दी के फायदे स्किन के लिए - Haldi Ke Fayde Skin Ke Liye