राजस्थानी गट्टा करी रेसिपी

राजस्थानी गट्टा करी रेसिपी बनाने की सामग्री:-

गट्टा के लिए-

  1. बेसन -2 कटोरी
  2. लाल मिर्च -1/2 चम्मच
  3. हल्दी -1/4 चम्मच
  4. अजवायन -1/4 चम्मच
  5. खाने का सोडा – 1 चुटकी
  6. तेल(मोयन के लिए) -2 चम्मच
  7. नमक -1/2 चम्मच

ग्रेवी के लिए-

  1. दही – 1 कटोरी
  2. लाल मिर्च-1/2 चम्मच
  3. हल्दी -1/4 चम्मच
  4. धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  5. नमक स्वादानुसार
  6. हरी मिर्च -1
  7. करी पत्ता – 4-5
  8. गरम मसाला – 1/2 चम्मच

राजस्थानी गट्टा करी रेसिपी बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले एक परात में बेसन, नमक, लाल मिर्च, हल्दी, अजवायन, खाने का सोडा डालकर मिलाए।
  2. अब इसमें तेल डालकर मोयन लगा ले, और आवश्यकतानुसार पानी से नरम आटा गूथ ले। 10 मिनिट के लिए ढक कर रखे। अब इसके हाथो से बेलाकर गट्टे बना लें।
  3. 1 भगोनी में 2 ग्लास पानी गरम करे ओर उसमें गट्टे डालकर 10 मिनिट तक उबालें। निकालकर 1 इंच लंबे टुकड़ों में काट लें।
  4. ग्रेवी के लिए दही को फेटकर उसमें सभी मसाले डालकर मिला लें।
  5. अब एक कड़ाई में तेल गरम करें, उसमें राई, जीरा का तड़का लगाए और करी पत्ता और हरी मिर्च डाले।
  6. अब दही डालकर धीमी आंच पर लगातार तेल छुटने तक पकाए। अब इसमें (गट्टे उबालने के बाद बचा हुआ ) पानी डालकर उबलने दें।
  7. अब गट्टे डालकर मिलाएं। अंत में नमक और गरम मसाला डालकर आंच बन्द कर दें।
  8. तैयार है राजस्थान की स्पेशल सब्जी। इसे रोटी या चावल के साथ खाए।

Leave a Comment

राजस्थानी गट्टा करी रेसिपी