समोसा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-
- आलू
- साबुत धनिया
- साबुत जीरा
- साबुत लाल मिर्च
- मूंगफली
- पंचफोरन
- मैदा
- तेल
- अदरक
समोसा बनाने की विधि:-
- पहले आलू को धोकर उबाल लें, उबलने के बाद जब वो ठंडा हो जाये तो उसका छिलका उतार दें।
- फिर धनिया जीरा लाल मिर्च को हल्का भून लें और उसे मिक्सर में पीस लें, और मूंगफली भी भून लें।
- फिर एक कड़ाई लें, उसमें तेल डालकर गरम कर लें, फिर उसमे पंचफोरन का तड़का दें, फिर कटी हरी मिर्च डाल दें।
- फिर खड़ा आलू डालें और उसे हल्का भूरा होने तक भुने।
- फिर करछी से धीरे धीरे दबाते रहें ध्यान रखें की आलू ज्यादा न मसलें।
- फिर उसमें पीसा हुआ मसाला मिक्स करें और नमक, मूंगफली भी डाल दें।
- फिर 5 मिनट तक चलते रहें, अब भरने की सामग्री तैयार है।
- अब एक बरतन लें और उसमें मैदा डालकर 2 चम्मच तेल डालकर मोयन दें।
- फिर उसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मैदे को गूथ लें और ध्यान रखें की आटा मुलायम न हो।
और लोई बनाकर लम्बे आकार में बेल लें फिर उसे बीच से काट लें और तिकोने आकर में मोड़कर उसमें मिक्स किया हुआ आलू डालकर ऊपर का हिस्सा हाथ से दबा दें। - अब एक कड़ाही में तेल गरम करकर समोसा डालें और गैस को धीमा रखें जब समोसे का रंग भूरा हो जाये तो उसे निकाल लें और गरमा गर्म सर्व करें।
छोला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-
- सफ़ेद चना
- नमक
- प्याज
- लहसुन
- टमाटर
- हरी मिर्च
- तेजपत्ता
- जीरा पाउडर
- काली मिर्च पाउडर
- बड़ी इलायची पाउडर
- तेल
- लौंग
- छोटी इलायची
- अदरक
छोला बनाने की विधि
- एक बर्तन लें, उसमें चना 4 – 5 घंटे के लिए भीगा दें।
- फिर कूकर में पानी और चना डालकर गैस पर रख दें और 4-5 सिटी आने दें, फिर उसे थोड़ा सा मैश कर दें।
- उसके बाद बर्तन में तेल डालकर गरम कर लें फिर उसमें तेजपत्ता, कटी हरी मिर्च, लौंग, हरी इलायची डालकर लाल कर लें।
- फिर उसमें कटा हुआ प्याज और टमाटर डालकर लाल होने तक भून लें।
- फिर उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट बनाकर डालें और उसे भुने।
- फिर उसमें गरम मसाला, हल्दी, धनिया पाउडर डालें और उसे अच्छे से भून लें।
- फिर उबला हुआ चना, नमक और पानी डालकर 5 मिनट ढक दें फिर गैस बंद कर दें और गरमा गर्म करें।