गर्भावस्था का 31वाँ हफ्ता, जानिये – लक्षण, बच्चे का विकास, खान-पान व सावधानियाँ

गर्भावस्था के 31वें हफ्ते में आप अपनी प्रेगनेंसी के तीसरी तिमाही व सातवें महीने में होती हैं। अब आपने अपनी गर्भावस्था के 30 सफल हफ्ते पूरे कर लिए हैं, साथ ही आपने गर्भावस्था के विभिन्न पहलुओं और सावधानियों को भी जान लिया है। फिरभी प्रसव एवं अगले हफ़्तों को लेकर बहुत सी बातें आपके मन में चल रहीं होंगी। इसलिए प्रत्येक हफ्ते की भाँती, गर्भावस्था के 31वें सप्ताह की सम्पूर्ण जानकारी – इस हफ्ते के लक्षण, बच्चे के विकास, खान-पान व बरतने वाली सभी सावधानियों सहित हम आपको इस लेख में देने जा रहें हैं।

गर्भावस्था के 31वें सप्ताह के लक्षण

1. सोने में समस्या – अब आपके लिए पेट व पीठ के बल सोना बहुत मुश्किल हो जायगा। आपके डाक्टर भी आपको एक करवट हो कार सोने की सलाह देंगे।

2. पेट पर खुजली – पेट अधिक फूलने पर वहाँ की त्वचा फ़ैल व सूख गयी है। इस कारण उन जगहों पर लगातार खुजली का एहसास हो सकता है। इससे बचने के लिए आप मोइस्चराइजर आदि का इस्तेमाल कर सकती हैं।

3. चक्कर आना – चक्कर आना व बेहोशी लो ब्लड शुगर व अन्य कारणों के कारण हो सकता है। आपको हमेशा कुछ पोषक खाद्य पदार्थ अपने पास रखने चाहिए।

4. स्तन स्त्राव – इस समय आपके स्तन से पीले रंग के तरल पदार्थ का स्त्राव होना शुरू हो जायगा। जो यह बताता है की आपके स्तन, बच्चे के स्तनपान के लिए सुचारू रूप से विकास कर रहें हैं।

5. कब्ज व बवासीर कब्ज आदि की समस्या से तो आप जूझ ही रहीं होंगी। साथ ही बवासीर जैसी समस्या भी आपको परेशान कर सकती है। इसलिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें व स्वयं को कब्ज मुक्त रखने का प्रयास करें।

6. लगातार पेशाब आना – इस समय आपको बार-बार मूत्र त्याग करने की इक्षा में बढ़त देखने को मिलेगी। जो की गर्भावस्था में एक आम समस्या है।

गर्भावस्था के 31वें सप्ताह में बच्चे का विकास

इस समय आपके बच्चे का वजन लगभग डेढ़ किलोग्राम है और उसकी लम्बाई भी लगभग 16.18 इंच के आस-पास होती है। दिखने में अभी आपका शिशु एक नारियल के आकार का है।

अब आपका बेबी बाहर आने की तैयारी में तेज़ी से विकास कर रहा होता है। उसका पाचन तंत्र अब ठीक प्रकार से काम कर रहा होता है। साथ ही उसकी त्वचा अब चिकनी होने के साथ-साथ कम झुर्रीदार होने लगी है।

शिशु के फेफड़े विकासशील होते हैं और उसकी हड्डियां विकसित हो चुकीं होती हैं, हालाँकि वो अभी भी मुलायम होती हैं। मस्तिष्क का विकास अभी हो रहा होता है और बच्चे की किडनी ने अब यूरिन प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। बच्चे ने अब चूसने और निगलने के साथ-साथ हिचकियाँ लेना भी शुरू कर दिया है।

गर्भावस्था के 31वें हफ्ते के लिए आहार

गर्भावस्था के प्रत्येक चरण में आहार के अलग मायने होते हैं। ऐसे में आपको हर हफ्ते अपने खान-पान में आवश्यक बदलाव करने की आवश्यकता है। आइये इस सप्ताह के डाईट प्लान को जानें।

1. कैल्शियम – बच्चे की नरम हड्डियों के सही विकास के लिए कैल्शियम अत्यंत उपयोगी है। इसकी आपूर्ति के लिए आपको कैल्शियम युक्त आहार जैसे – दूध, दही, ओटमील आदि लेना चाहिए।

2. फोलिक एसिड – बच्चे के मस्तिष्क व रीढ़ की हड्डी के विकास के लिए फोलिक एसिड से संपन्न खाद्य पदार्थों, जैसे – बीन्स, अनाज, पत्तेदार सब्जियाँ व चावल का सेवन करना चाहिए।

3. आयरन – तीसरी तिमाही व प्रसव के दौरान होने वाले एनीमिया, रक्तस्त्राव से बचने के लिए आपके शरीर में आयरन की कमी नहीं होनी चाहिए। इसकी आपूर्ति आप रेड मीट, अंडे, बीन्स व चावल आदि को भोजन के रूप में लेकर कर सकती हैं। आप चाहें तो डॉक्टर के परामर्श से इसके सप्लीमेंट्स भी ले सकती हैं।

4. अधिक मीठा खाने से बचें – इस समय मीठा खाना आपके मूड में बदलाव लाने के साथ-साथ आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।

5. स्मोकिंग, अल्कोहल व कोल्ड ड्रिंक – स्मोकिंग करना, शराब का सेवन करना ये दोनों हो गर्भावस्था काल में निषेध माने गयें हैं। साथ ही आपको कोल्ड ड्रिंक का सेवन ना करने की सलाह दी जाती है।

6. कैफीन – कोल्ड ड्रिंक की भाँती कैफीनयुक्त पदार्थ जैसे – चाय, कॉफ़ी व चॉकलेट आदि भी आपके लिए अब नुकसानदेह हैं। इसलिए कैफीनयुक्त पदार्थों के सेवन से बचें।

गर्भावस्था के 31वें सप्ताह के लिए सलाह

आइये अब आपको गर्भावस्था के इस सप्ताह से जुड़ी कुछ अन्य सावधानियों से अवगत कराते हैं।

1. जल का अधिक सेवन कर, स्वयं को हाइड्रेटेड रखें।

2. अपने शरीर को पर्याप्त मात्रा में आराम दें और 8 घंटे की पूरी नींद अवश्य लें।

3. हमेशा ढीले व आरामदायक कपड़े पहने, सपोर्टिव ब्रा के साथ आरामदायक चप्पलें पहनना भी आवश्यक है।

4. नियमित वाक करें व हल्के फुल्के व्यायाम करते रहें।

5. आयरन व फोलिक एसिड जैसे प्रीनेटल विटामिन्स का सेवन जारी रखें।

तो इस प्रकार अब आप गर्भावस्था के 31वें सप्ताह से जुड़ी इन सभी महत्वपूर्ण बातों को भलीभाँती समझ गयीं होंगी। आशा करता हूँ की इस लेख से आपको सहायता मिली होगी। आपको आपके होने वाले नन्हे शिशु के लिए शुभकामनाएं।

Leave a Comment

गर्भावस्था का 31वाँ हफ्ता, जानिये – लक्षण, बच्चे का विकास, खान-पान व सावधानियाँ