Pyaj ke Ras ka Upyog Kaise Karte Hai | बालों के लिए प्याज के रस के फायदे और नुकसान

Pyaj ke Ras ka Upyog Kaise Karte Hai: रसोई में रखे हुए प्याज सब्जी बनाने के, तड़का लगाने के काम आते हैं। प्याज का तड़का लगाने से जो सब्जी बनती है वह और भी ज्यादा स्वादिष्ट होती है। सलाद में भी हम प्याज का उपयोग करते हैं लेकिन यही प्याज हमारे बालों के लिए भी बहुत बड़ा वरदान है। बालों में हो रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान प्याज के रस से संभव है। आज हम जानेंगे कि प्याज का रस बालों में लगाने के फायदे और नुकसान क्या होते हैं और किस प्रकार से आप प्याज के रस का उपयोग अपने बालों के लिए कर सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए तक हमारे साथ बने रहे।

प्याज का रस बालों में लगाने के फायदे | Benefits of Onion Juice for Hairs

  • प्याज के रस में सल्फर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसकी वजह से आपको सर में होने वाले डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिलता है। यह प्याज का रस आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है।
  • बालों में होने वाले विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया इन्फेक्शन की वजह से हेयर ग्रोथ रुक जाती है जिसको प्याज की रस की मदद से ठीक किया जा सकता है। प्याज के रस का उपयोग करने से बालों में कॉलेजन का स्तर बढ़ने लगता है जो हेयर ग्रोथ में मदद करता है।
  • समय से पहले ही बाल सफेद होने की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। प्याज के रस में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट जल्दी सफेद होने वाली बालों पर रोक लगाता है।
  • बालों में होने वाले डेंड्रफ की समस्या प्याज के रस में उपस्थित प्रोटीन की वजह से ठीक हो जाती है।
  • बालों में प्याज का रस लगाने से बाल घने और मजबूत बनते हैं।

प्याज का रस बालों में लगाने से होने वाले नुकसान | Disadvantages of Onion Juice for Hair

जिस प्रकार से प्याज का रस बालों में लगाने से आपको बहुत ज्यादा फायदे होते हैं तो वहीं कुछ नुकसान भी आपको उठाने पड़ सकते हैं।

  • कुछ लोगों को प्याज की स्मेल पसंद नहीं होती है, अगर आप प्याज का रस बालों में लगाते हैं तो प्याज के स्मेल आपके बालों में रह जाती है।
  • कई बार धोने के बाद भी यह स्मेल नहीं जाती है जिससे आपको परेशानी हो सकती है।
  • अगर आपको प्याज से एलर्जी है तो प्याज के रस का उपयोग आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपके सर की स्किन में रेडनेस, स्वेलिंग, चकत्ते, खुजली होना जैसी समस्या का सामना हो सकता है।
  • अगर आपको हार्टबर्न की समस्या रहती है तो आपको कभी भी प्याज के रस का उपयोग नहीं करना चाहिए, इससे आपको कई प्रकार के अन्य समस्याएं भी हो सकती है।
  • अगर आपका ब्लड शुगर लेवल कम रहता है तो आपको प्याज के रस का सेवन बहुत कम करना चाहिए क्योंकि इसकी मदद से आपका ब्लड लेवल शुगर और ज्यादा कमजोर हो सकता है।
  • कई बार बालों की समस्या आपके अनियमित पीरियड्स, एनीमिया, थायराइड आदि परेशानियों की वजह से भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में प्याज का रस आपको लाभ नहीं देता है।
  • इस प्रकार की समस्याओं से बचने के लिए आपको प्याज के रस का उपयोग हमेशा दूसरे किसी तेल में मिलाकर ही करना चाहिए।

यह भी पढ़े: 

onion oil for hair main

प्याज का रस और नारियल तेल का मिलाकर उपयोग करना

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा रूखे हो गए हैं तो आपको एक चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच कोकोनट ऑयल मिलाकर एक मिश्रण बना लेना है। आप इसको ब्रश की मदद से या अपने हाथों की सहायता से बालों की जड़ों में लगाये और इसे लगभग 20 से 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद आपको शैंपू का उपयोग करके बालों को धो लेना है। इस प्रकार के उपयोग से आपके बाल झड़ने की समस्या कम होती है और बालों का रूखापन भी चला जाता है।

everyday aloe vera gel for hair growth 2

प्याज का रस और एलोवेरा जेल का मिलाकर उपयोग करना

अगर आपको दो मुंहे बालों की समस्या है तो ऐसी स्थिति में आप एलोवेरा जेल और प्याज का रस समान मात्रा में लेकर इसमें समान मात्रा में जैतून का तेल मिला लीजिए। इस मिश्रण का आप बालों की जड़ों में मसाज करने के लिए उपयोग करेंगे, साथ ही बालों में भी इसे मसाज करेंगे। इससे आपके दो मुंहे बाल और कमजोर बालों की समस्या धीरे-धीरे ठीक होने लगती है। मिश्रण लगाने के 15 से 20 मिनट के लिए आपको सर में छोड़ देना है उसके बाद हल्के शैंपू से इसे धो लेना है।

12 18 083849852lemon juice

प्याज का रस और नींबू का रस मिलाकर उपयोग करना

आपके सर की त्वचा को हेल्दी बनाने के लिए आप प्याज के रस को नींबू के रस में मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। इससे सर में होने वाली डेंड्रफ की समस्या मिट जाती है। आपके स्कैल्प में किसी भी प्रकार की गंदगी जमा है तो वह क्लीन हो जाती है। हेयर फॉलिकल्स मजबूत बनते हैं जिससे आपके बालों में होने वाली समस्या से छुटकारा मिलता है। प्याज का रस और नींबू का रस बराबर मात्रा में लेकर आप इसे बालों में लगा लीजिए और 15 से 20 मिनट के बाद आप इसे शैंपू से धो सकते हैं।

lahsun

लहसुन का रस और प्याज का रस मिलाकर उपयोग करना

आपको समान मात्रा में प्याज का रस और लहसुन का रस मिलाकर एक मिश्रण बना लेना है। इसको आपके बालों की जड़ों में सही तरीके से मसाज करना है। इस मसाज से आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिसके वजह से बाल की जड़े मजबूत होती हैं। बाल स्वस्थ मजबूत और घने बनते हैं। इस मिश्रण को आप सप्ताह में दो बार उपयोग कर सकते हैं। लगाने के 1 घंटे के लिए आपके बालों में लगा हुआ छोड़ देना है उसके बाद शैंपू से आप इसे धो सकते हैं।

Disclaimer

ऊपर जो हमने आपको जानकारी दी है यह किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह नहीं है। अगर आप अपने बालों की समस्या से पीड़ित है और ऊपर दी गई जानकारी का उपयोग करना चाहते हैं तो पहले किसी हेयर स्पेशलिस्ट या चिकित्सक से इसके बारे में राय जरुर ले लें। यह जानकारी हमने इनफार्मेशन देने के लिए इकट्ठा की है। हम कोई हेयर स्पेशलिस्ट या डॉक्टर नहीं है।

Leave a Comment

Pyaj ke Ras ka Upyog Kaise Karte Hai | बालों के लिए प्याज के रस के फायदे और नुकसान