गर्भावस्था का 21वाँ हफ्ता – लक्षण, बच्चे का विकास व सावधानियाँ

गर्भावस्था का 21वाँ हफ्ता, यूँ तो गर्भावस्था का हर हफ्ता नाजुक होता है और हर हफ्ते आपको अपना ख़ास ख्याल भी रखना पड़ता है। जैसा की ये हफ्ता आपकी गर्भावस्था के दुसरे ट्राईमेस्टर व पाँचवे महीने का आखिरी हफ्ता है। जिसके बाद आप गर्भावस्था के छठे महीने में प्रवेश कर जायेंगी। ऐसे में ये हफ्ता और भी नाजुक होने वाला है। इसी के साथ आपके व आपके बेबी के अंदर बहुत से बदलाव भी देखने को मिलेंगे। इसलिए इस लेख में हम आपको आपकी गर्भावस्था के 21वें हफ्ते के लक्षण, बच्चे के विकास व बरतने वाली सभी सावधानियों के बारे में बताने जा रहें हैं। जिनकी ठीक –ठीक जानकारी होना आपको अत्यंत आवश्यक है।

गर्भावस्था के इक्कीसवें सप्ताह के लक्षण

इस सप्ताह के लक्षण भी पिछले सप्ताह से मिलते –जुलते ही होंगे, जो कि कुछ इस प्रकार हैं –

1. स्तनों में वृद्धि – आपको यह पता लग रहा होगा कि आपके स्तनों का आकार अब और बढ़ गया है। साथ ही निप्पल का आकार भी बढ़ा है और उसके आस पास का हिस्सा भी गेहरे रंग का हो गया है। हालाँकि इस हफ्ते आपके स्तनों की वृद्धि स्थिर हो सकती है।

2. वजन बढ़ना – इस हफ्ते तक आपका वजन लगभग 6.5 किलो ग्राम तक बढ़ गया होगा। जिसका एक बड़ा कारण आपके अंदर पल रहा शिशु भी है।

3. नाभि में परिवर्तन – इस हफ्ते में आपकी नाभि एकदम सपाट (चपटी) दिख सकती है। लेकिन आने वाले हफ़्तों में शिशु में होने वाले वृद्धि के कारण यह बाहर की ओर उभर सकती है।

4. गैस, सीने में जलन – गैस और सीने में जलन जैसी समस्या अभी भी आपको तंग करेगी। इसी के साथ आपको आपके भूख में भी वृद्धि महसूस होगी।

5. मसूड़ो से खून आना – अब आपको आपके दांतों व मसूड़ो में भी तकलीफ हो सकती है और मसूड़ो से खून आ सकता है। अधिक समस्या होने पर एक अच्छे दन्त चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।

गर्भावस्था के 21वें सप्ताह में बच्चे का विकास

इस समय आप अपने बेबी का आकार एक गाज़र के समान सोच सकती हैं। बच्चे की लम्बाई 10.51 इंच और उसका वजन लगभग साढ़े तीन सौ ग्राम के आस पास है।

इस दौरान आपके बच्चे की आँते इतनी विकसित और सक्षम हो गयीं हैं की वो अब पर्याप्त मात्रा में एमिनोओटिक फ्लूइड को निगलना सीख चुका है।

बच्चे की रक्त परिसंचरण की प्रक्रिया पूरी तरह से होने लगी है साथ ही गर्भनाल लम्बी, बड़ी और मोटी होने लगी है। इस दौरान आपके शिशु की पलके और भौहें पूरी तरह से विकसित हो चुकी हैं। बच्चे के नाख़ून, हाथ और पैरों की उँगलियों के पोरों को कवर कर लेते हैं।

गर्भावस्था के 21वें सप्ताह के लिए आहार

खान –पान से जुड़ी सावधानियाँ बरतना आपके लिए सबसे ज़रूरी काम है। आपका बच्चा कैसा होगा ये बहुत हद तक उसे मिलने वाले पोषण पर भी निर्भर करता है। आगे हम इन्ही सावधानियों के बारे में बताने जा रहें हैं जिससे आपका खान –पान उत्तम हो सके।

1. विटामिन ‘ए’ – विटामिन ‘ए’ रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और दृष्टि को उत्तम बनाने में मदद करता है। इसकी आपूर्ति के लिए आपको मक्खन, अंडे की जर्दी व दूध आदि अवश्य लेना चाहिए।

2. हाइड्रेटेड रहें – गर्भावस्था के दौरान आपका हाइड्रेटेड रहना बेहद ज़रूरी है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में जल का सेवन करें। इसी के साथ आप स्वस्थ्य पेय जल जैसे – तरबूज का रस, अंजीर, गाज़र और चुकंदर का रस पी सकती हैं।

3. कैल्शियम व प्रोटीन – आपके अंदर बढ़ रहे बच्चे को विकास करने के लिए प्रोटीन व कैल्शियम आदि की आवश्यकता तो पड़ती ही है। जिसकी आपूर्ति के लिए आपको पनीर, दूध, छांछ और विभिन्न दालों का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

4. कार्बोहाइड्रेट – प्रोटीन व कैल्शियम के साथ कार्बोहाइड्रेट भी आपके सेहत के लिए लाभकारी है। इसलिए आपको शकरकंद, मक्का, केला और ब्राउन राइस का सेवन करना चाहिए।

5. धूम्रपान, शराब व कैफीन – धूम्रपान और शराब का सेवन गर्भावस्था में निषेध माना गया है। इसी के साथ कैफीनयुक्त पदार्थ जैसे – चाय, कॉफ़ी व चॉकलेट आदि का सेवन अब आपको बंद कर देना चाहिए।

गर्भावस्था के 21वें सप्ताह के लिए सलाह

1. अगर आप किसी तरह के जूस का सेवन कर रहीं हैं तो घर पर ही जूस को बनाये। इससे आप बाहरी संक्रमण से बच पाएंगी।
2. आरामदायक कपड़ो के साथ –साथ आपको एक आरामदायक चप्पल पहनने की पहनने की भी आवश्यकता है।
3. तनाव बिलकुल ना लें। अगर आप किसी मानसिक समस्या से जूझ रहीं हैं तो अपना मन मनोरंजन जैसी चीजों में लगाये। आपका व्यथित होना आपके बेबी के लिए सेफ नहीं है।
4. अपने दांतों और मुँह को नियमित रूप से अच्छे से साफ़ करें। दांतों से जुड़ी कोई समस्या होने पर अपने दन्त चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।
5. कच्चा या अधपका मांस और बिना धुली सब्जियों व फलों का सेवन करने से बचें।

तो इस प्रकार अब आप गर्भावस्था के 21वें हफ्ते से जुड़ी इन सभी बातों को भलीभाँति समझ गयीं होंगी। आशा करता हूँ यह लेख आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आपको आपके होने वाले बेबी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

Leave a Comment

गर्भावस्था का 21वाँ हफ्ता - लक्षण, बच्चे का विकास व सावधानियाँ