Skip to contentमैंगो शेक रेसिपी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-
- 2 बड़े पके आम (2 कप आम के टुकड़े)
- 2 1/2 कप दूध, मैने 2% दूध का प्रयोग किया है
- 3 बड़ा चम्मच चीनी
- बर्फ
मैंगो शेक रेसिपी बनाने की विधि:-
- आम को धो लें, अब छिलका हटाकर इसे टुकड़ों में काटे।
- अब मिक्सर के जार में आम के टुकड़े डालकर 1 कप दूध और चीनी ले और सभी सामग्री को अच्छे से पीस लें।
- यह मिश्रण चिकना पिसा होना चाहिए, अब बाकी बचे डेढ़ कप दूध और बर्फ के टुकड़े डाले और एक बार फिर से सभी सामग्री को पीसे।
- ठंडे -ठंडे मैंगो शेक को कांच के ग्लास में डालकर सर्व करें।