जोधपुरी शाही काबुली रेसिपी

जोधपुरी शाही काबुली रेसिपी बनाने की सामग्री:-

  1. 1 कटोरी बासमती चावल लॉन्ग ग्रेन
  2. तेल
  3. 1 आलू स्लाइस में कटा
  4. 2 प्याज़ स्लाइस में कटे
  5. 1 टमाटर स्लाइस में कटा
  6. 4-5 पाइनेपल स्लाइस
  7. 6-7 पनीर के टुकड़े
  8. थोड़े से अंगूर
  9. 1 हरी मिर्च
  10. 10-12 ब्रेड के पीस
  11. 9-10 काजू के टुकड़े
  12. 9-10 बादाम
  13. 10-15 किशमिश
  14. 4-5 एप्पल स्लाइस
  15. 1 कप गाढा दही
  16. 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च
  17. 1 छोटी चम्मच हल्दी
  18. 1 छोटी चम्मच गरम मसाला
  19. 1 तेज पता
  20. 1 चुटकी जीरा
  21. नमक स्वादानुसार
  22. 2-4 लौंग
  23. 1 चुटकी केसर के रेशे
  24. 2 चम्मच घी
  25. 2-3 चेरी सजावट के लिए

जोधपुरी शाही काबुली रेसिपी बनाने की विधि:-

  1. चावल को धोकर 15 मिनट भिगो दे। अब एक पतीले में पानी उबाल कर चावल को पका ले।
  2. चावल को थोडा कड़क रखे। जिससे वो खुले खुले रहे। 1 चम्मच घी डालकर रख दे।
  3. अब कड़ाही में तेल गरम करे। आलू, प्याज़ , काजू, बादाम, ब्रेड, पनीर, हरी मिर्च को तल ले।
  4. अब एक कड़ाही में 2 चम्मच घी डाले। जीरा और तेज पता, लौंग डाले।
  5. दही सभी मसाले डालकर फेट ले फेटे हुए दही को कड़ाही मे डाल दे। लगातार चलाते रहे। 2 मिनट बाद तली सब्जिया मिला दे। अच्छे से मिक्स करे और 2 मिनट पकने दे।
  6. अब गैस बंद करके फ्रूट्स डालकर ढक्कन लगा दे। 5 मिनट ऐसे ही रहने दे। हमारी सब्जी तैयार है।
  7. अब एक पॉट ले अब उसमें चावल की एक परत बिछाये फिर एक परत सब्जी की। फिर चावल फिर सब्जी यह प्रक्रिया दोहराये।
  8. अब ऊपर टमाटर स्लाइस और हरी मिर्च सजाये। एक कटोरी में 1/4 कप दूध में केसर भिगोये।
  9. अब उसे काबुली पर डालकर ढक्कन लगाकर 5 मिनट रख दे। जिससे चावल और सब्जी थोड़े मिक्स हो जाएंगे।
    अब गरम गरम काबुली खाने को तैयार है।

2 thoughts on “जोधपुरी शाही काबुली रेसिपी”

Leave a Comment

जोधपुरी शाही काबुली रेसिपी