गुड़ खाने के कुछ जबरदस्त फायदे, पोषक तत्व और नुकसान

गुड़ के उत्पादन का स्त्रोत गन्ना होता है, जोकि चीनी के एक विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। गुड़ सुनहरे भूरे रंग या गहरे भूरे रंग का होता है, साथ ही गुड को लेकर यह मान्यता है कि गुड़ का रंग जितना अधिक गहरा होगा उसका फ्लेवर उतना ही अधिक अच्छा होगा।

वैश्विक स्तर पर भारत का महाराष्ट्र राज्य गुड़ का सबसे बड़ा उत्पा्दक है। अमेरिका, एशिया और अफ्रीका जैसे देशों में गुड़ का उपयोग सबसे अधिक किया जाता है। वहीँ भारत में ईख से तैयार किया गया गुड़ अधिक पसंद किया जाता है साथ ही ताड़ के रस,  खजूर के रस से भी गुड़ बनाया जाता है। गुड़ के फायदों की बात करें तो ये आपके शरीर के बहुत से विकारों को ठीक करने में सक्षम है और इस लेख में हम गुड़ के इन्हीं गुणों के बारे में चर्चा करने जा रहें हैं और साथ ही हम आपको गुड़ में शामिल सभी पोषक तत्वों व इससे होने वाले नुकसानों से भी अवगत करायेंगे।

गुड़ के सेवन के फायदे

1. गुड़ रखता है पाचन क्रिया को दुरुस्त – मिठास भरे होने के साथ गुड़ में खून को शुद्ध करने का भी गुण पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर के सभी टॉक्सिक सब्सटेन्स आदि आसानी से बाहर हो जाते हैं और मेटाबॉल्जिम ठीक रहता है। अगर आप रेगुलर एक गिलास पानी या दूध के साथ गुड़ को खाए तो यह आपके पेट को तंदुरुस्त रखने में सहायक सिद्ध होगा। इसके अलावा गुड़ गैस की समस्या में भी राहत पहुंचाने का कार्य करता है।

2. एनर्जी ड्रिंक है गुड़ – बहुत थकान महसूस होने और कमजोरी महसूस होने पर गुड़ का सेवन करना मानों एक एनर्जी ड्रिंक के सेवन करने के बराबर होता है। क्योंकि गुड़ जल्दी से पच जाता है और इससे आपकी एनर्जी बढ़ती है और शुगर भी हाई नही होता।

3. गुड़ दूर करता है आयरन की कमी – वैसे तो आयरन की कमी दूर करने के लिए बहुत सी खाद्य सामग्रियां उपलब्ध हैं लेकिन गुड़ उनमें से आयरन का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है। गुड़ खाने से आयरन की कमी शीघ्र ही दूर हो जाती है, ख़ास तौर पर एनीमिया रोगियों के लिए गुड़ एक रामबाण औषधि है।

4. गुड़ हड्डियों को रखे मजबूत – जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए गुड़ बहुत लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुड़ में मौजूद कैल्शियम के साथ फॉस्फोरस जैसे तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता प्रदान करते हैं। साथ ही अगर आप रोजाना गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक को लेते हैं तो सर्दियों में जोड़ों के दर्द की समस्‍या नहीं होगी। इसके अलावा बुजुर्गों को गुड़ की रोटी खाने की सलाह दी जाती है जिससे उन्हें हड्डियों से जुड़े दर्द में काफी आराम मिलेगा।

5. गुड़ के फायदे त्वचा के लिए – गुड़ कई महत्वपूर्ण विटामिन्स और खनिजों से समृद्ध होता है। गुड़ त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ शरीर के हर हिस्से को पोषण प्रदान करने का भी कार्य करता है। गुड़,  मुंह के मुहांसों को ठीक करने में भी मदद करता है। साथ ही यह उम्र बढ़ने के कई लक्षणों, जैसे की – डार्क सर्कल्स, झुर्रियां इत्यादि की भी रोकथाम करने में सहायक होता है।

6. माइग्रेन और सर दर्द में गुड़ के फायदे – गाय के घी के साथ गुड़ का सेवन करने से माइग्रेन और सिरदर्द में राहत मिलती है। सोने से पूर्व और सूर्योदय से पहले सुबह खाली पेट 5 मिलीलीटर गाय के देशी घी के साथ 10 ग्राम गुड़ का सेवन दिन में दो बार करें, ऐसा करना  माइग्रेन और सिरदर्द में आराम पहुंचाएगा।

7. गुड़ के फायदे अस्थमा में – अस्थमा के मरीजो के लिए गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद सिद्ध होता है। गुड़ में ऐसे गुण निहित होते हैं जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करने का कार्य करते हैं। साथ ही इसमें एंटी-एलर्जिक विशेषतायें मौजूद होने के साथ-साथ इसमें आयरन भी होता है जो रक्त परिसंचरण और श्वसन प्रणाली में सुधार करने का कार्य करता है। अगर किसी व्यक्ति को बहुत लंबे समय से अस्थमा की समस्या है तब भी गुड़ का सेवन बहुत हद तक लाभदायक सिद्ध होता है।

8. गुड़ के फायदे ब्लड प्रेसर में – गुड़ एक ऐसी लाभदयाक औषधि है जो आपके रक्तचाप को भी नियंत्रण में रखने में सक्षम है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत ज्यादा होती है उन्हें इसका सेवन अवश्य करना चाहिए। गुड़ के पोटैशियम और सोडियम जैसे तत्व शरीर में एसिड के स्तर को सामान्य बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका ऐडा करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि रक्तचापका स्तर सामान्य बना रहे।

गुड़ में पाए जाने वाले पोषक तत्व

पोषक तत्व      मात्रा

पानी               30-40%

चीनी              15-25%

सुक्रोज           40-60%

कैल्शियम       0.30%

आयरन          8.5-10 एमजी

फास्फोरस      5-10 एमजी

प्रोटीन            0.10 से 100 एमजी

विटामिन बी    4 से 100 एमजी

कार्बोहाईड्रेट   98%

गुड़ से होने वाले नुकसान

किसी भी चीज का अत्यधिक सेवन नुकसानदेह हो सकता है और ये स्थिति गुड़ के सेवन पर भी लागू होती है। अगर गुड़ को सही समय व सही मात्रा का ध्यान न रखते हुए खाया जाए तो ये नीचे बताई गयी समस्याएं पैदा कर सकता है।

1. गुड़ की तासीर गर्म होती है और गर्मियों के मौसम में इसका अधिक सेवन कर लेने से नाक से रक्तस्त्राव होने का ख़तरा होता है। इसलिए गर्मियों के दौरान गुड़ का अत्यधिक सेवन न करें।

2. ऐसे तो गुड़ शुगर के मरीजो के लिए भी लाभदायक होता है। परन्तु शुगर के मरीजो को गुड़ का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए अन्यथा इससे उनका शुगर लेवल हाई होने की पूरी संभावना होती है।

3. कुछ लोगों को गुड़ का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है जिससे सर्दी, खांसी, नाक बहना, उल्टी व सिर दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

4. ताजा बने गुड़ का सेवन करने से ये डायरिया की समस्‍या बढ़ सकती है। साथ ही कुछ लोग ताजे गुड़ का सेवन करने के बाद कब्‍ज होने की शिकायत भी करते हैं।

5. गुड़ पूरी तरह से शुद्ध नहीं होता है और इसमें अधिक मात्रा में सुक्रोज पाया जाता है,  इसलिए गठिया के मरीज़ों को गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए।

तो इस प्रकार अब आप गुड़ से जुड़े इन सभी महत्वपूर्ण बातों को भलीभाँति समझ गये होंगे। किसी भी प्रकार की शंका होने पर इस लेख पर टिप्पणी कर हमें अवगत कराएं।

Leave a Comment

गुड़ खाने के कुछ जबरदस्त फायदे, पोषक तत्व और नुकसान