कोलेस्ट्रॉल कम करने के घऱेलू नुस्ख़े और आसान उपाय – Cholesterol Kam Karne Ke Gharelu Nuskhe Aur Aasan Upay

कोलेस्ट्रॉल की मात्रा शरीर में अधिक होने के कारण भवीष्य में अनेक बिमारियों के होने की सम्भावनाएं बढ़ जाती हैं। आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने की वजह अपर्याप्त शारीरिक गतिविधियाँ और अस्वस्थ दिनचर्या होती हैं। कोलेस्ट्रॉल के नियंत्रण के लिए कुछ आसान घरेलु नुस्खे हैं जो काफी लाभदायक साबित हो सकते हैं।

ये है कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाने वाली चीज़े और देसी उपाय:

नियमित व्यायाम और फाइबर युक्त आहार

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखने का सबसे आसान और फायदेमंद तरीका है नियमित व्यायाम करना, इससे ह्रदय रोग भी दूर रहते हैं। आहार में फाइबर युक्त पदार्थ जैसे सेब, अनार, नाशपाती, ओट्स के सेवन से एल डी एल (बैड कोलेस्ट्रॉल) का स्तर कम होता हैं और शरीर में एच डी एल (गुड कोलेस्ट्रॉल) का स्तर बढ़ता है।

धनिया के बीज एक स्वादिष्ट उपाय

स्वाद के साथ स्वस्थता के लिए धनिया के बीच का पॉवडर एक बेहतरीन उपाय है। इससे एल डी एल का स्तर कम होता है और हायपोग्लासेमिक प्रभाव होने के कारण ये डायबिटीज पर नियंत्रण करने में भी उपयोगी है। रोज़ाना २ चम्मच धनिया के बीज का पाउडर एक कप पानी में उबाले और छान कर इसे पिये। स्वाद के लिए इसमें शक्कर, दूध और इलायची भी मिला सकते हैं।

संतरे का रस

ब्लड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में संतरे का रस बहुत ही लाभदायक होता है। इसमें प्रचूर मात्रा में विटामिन सी होता है इस कारण दिन में दो से तीन बार इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल घटाने में सहायक होता है।

नारियल का तेल

संतृप्त वासा होने के बावजूद नारियल का तेल (एच डी एल) कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है क्युकी इसमें लॉरिक एसिड होता है। साथ ही नारियल का तेल शरीर में एल डी एल और एच डी एल की मात्रा में संतुलन बना के रखता है।

प्याज़ के गुण

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण के लिए प्याज़ को बहुत ही उपयोगी माना जाता है। प्याज़ के सही मात्रा में सेवन करने से शरीर में एल डी एल का स्तर कम होता है और इसका सेवन बढ़ती दिल की बीमारियों को भी दूर रखता है। एक छोटा चम्मच प्याज़ के रस में थोड़ा सा शहद मिला के प्रायः एक बार पिने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है।

आंवला के फायदे

कोलेस्ट्रॉल के नियंत्रण के लिए रोज़ सुखाया हुआ या पाउडर के रूप में आंवले का सेवन बहोत की लाभकारी साबित हो सकता है। प्रातः खली पेट एक चम्मच आंवला पाउडर एक कप गरम पानी में मिला के पिने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। आंवला खाने से डायबिटीज जैसी बीमारी भी नियंत्रित रहती है।

Leave a Comment

कोलेस्ट्रॉल कम करने के घऱेलू नुस्ख़े और आसान उपाय - Cholesterol Kam Karne Ke Gharelu Nuskhe Aur Aasan Upay