कोलेस्ट्रॉल एक फैट केमिकल है जो हमारे शरीर की कोशिकाओं में पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा शरीर में ज़्यादा होने से दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। नियमित व्यायाम और सही पदार्थो के सेवन से आप अपने शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा का संतुलन बना कर रख सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल के संतुलन को बनाये रखने के लिए सही खान पान की जानकारी होना बहुत आवश्यक है।
कोलेस्ट्रॉल में क्या खाये –
- कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण के लिए दिन भर में ३०० मिलीग्राम कोलेस्ट्राल ही खाना चाहिए।
- कोलेस्ट्रॉल का संतुलन बनाने के लिए ताज़े फल को अपने आहार में शामिल करना बहुत ही उचित उपाय है।
- कम वसा युक्त दूध और दही खाये ऐसा करने से आप डायबिटीज से बी बचेंगे।
- खाना बनाने के लिए हर्बल तेल का उपयोग करे इससे कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता।
- फाइबर युक्त आहार जैसे ओट्स, संतरा, सेब खाये इन्हे खाने से कोलेस्ट्रॉल कम रहता है और रोग भी दूर होते हैं।
- कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण के लिए धनिये के बीज का पाउडर पानी में डाल के प्रातःकाल में पिए और नारियल का तेल इस्तेमाल करें।
कोलेस्ट्रॉल में क्या नहीं खाये –
- कोलेस्ट्रॉल के नियंत्रण के लिए कभी भी ट्रांस फैट न खाये। बार-बार इस्तेमाल हुए तेल या बहुत तेज़ आंच पे गर्म हुए तेल में ट्रांस फैट होता है जिसका सेवन आपको बीमार कर सकता है।
- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से बचने के लिए तेल, घी से दूर रहे क्योकि इसमें अत्यधिक मात्रा कोलेस्ट्रॉल होता है।
- यदि आप अंडे खाते हैं तो ध्यान रखें की अंडे के पीले वाले भाग में काफी ज़्यादा मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होता है तो बेहतर है की आप उस भाग को खाने से परहेज़ करे।
- मीट में भी काफी मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होता है जिससे मोटापा बढ़ने के भी असर होते हैं। सैचुरेटेड फैट होने के कारण ये आपके शरीर में एल डी एल (बैड कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाता है।
- सैचुरेटेड फैट जैसे की घी, तेल, बटर, रेड-मीट से परहेज़ करे इनसे ह्रदय रोग होने का खतरा बढ़ता है।
- ताली-भुनी चीज़ो और फ़ास्ट फ़ूड से करे परहेज़। ऐसी चीज़ो में कोलेस्ट्राल की मात्रा ज़्यादा होती है और इससे अतिरिक्त वसा भी हमारे शरीर में इकठ्ठा होने लगता है।