गर्भावस्था का 33वाँ हफ्ता – लक्षण, बच्चे का विकास, खान-पान व सावधानियाँ

गर्भावस्था के तीसरे ट्राईमेस्टर व आँठवे महीने में आने वाला 33वाँ हफ्ता, नई समस्याओं और सावधानियों के साथ आता है। कुछ हफ़्तों में ही आपका नन्हा शिशु आपके हाथों में होगा और आप महसूस भी कर रहीं होंगी की आपका शरीर अब प्रसव के लिए तैयार हो गया है। साथ ही इस समय आपको अपने खान-पान व हर छोटी-बड़ी सावधानियों को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है। आइये आपको इस सप्ताह के लक्षणों, बच्चे में होने वाले बदलावों, उपयुक्त खान-पान व जरूरी सावधानियों से अवगत कराते हैं।

गर्भावस्था के 33वें सप्ताह के लक्षण

1. धुंधली दृष्टि – इस समय आपको आपकी दृष्टि थोड़ी धुंधली लग सकती है। आँशु उत्पादन में कमी होने के कारण आपकी आँखें शुष्क हो सकती हैं।

2. उभरी हुई नाभि – इस समय आपकी नाभि बहुत संवेदनशील और उभरी हुई होगी। इसे कवर करने के लिए बैंड-एड की सहायता ले सकती हैं।

3. अनिद्रा – इस समय आप अवश्य ही स्वयं को अनिद्रा से पीड़ित महसूस करेंगी। जिसका मुख्य कारण आपको व आपके बच्चे को आराम करने के लिए पर्याप्त जगह का ना होना होता है।

4. पीठ व पैर दर्द – पहले की हफ़्तों की भाँती इस हफ्ते भी पीठ व पैर दर्द आदि आपको परेशान करेंगे। पैर दर्द से निजात पाने के लिए आपको अपने पैरों को कुछ देर गर्म पानी में भिगोना चाहिए।

5. सीने में जलन – सीने में जलन रहना भी, इस हफ्ते के आम लक्षणों में से एक है। इसी के साथ सांस फूलना, अपच, कब्ज होना आदि भी आपको परेशान कार सकते हैं।

6. सूजन – इस दौरान आप अपने एड़ियों और पैरों में सूजन महसूस करेंगी।

गर्भावस्था के 33वें हफ्ते में बच्चे का विकास

इस समय आप अपने बच्चे के आकार को एक अन्नानास के समान मान सकती हैं। आपके बेबी का वजन इस समय 1.92 किलोग्राम के आसपास है। वहीँ उसकी लम्बाई अब 17.2 इंच के आसपास हो गयी है।

बच्चे की आँखे अब और संवेदनशील हो गयीं हैं। बच्चे की आँखे अब खुलने व बंद होने के साथ-साथ अब लाईट के प्रति रेस्पोंसिव हो गयीं हैं। अर्थात उसके आँखों की पुतलियाँ अब सिकुड़ने और फैलने लगी हैं।

बच्चे की त्वचा भी अब मोटी हो गयी है। रिंकल्स भी कम हो गये हैं। बच्चे के फेफड़े अब लगभग पूरी तरह से परिपक्व हो गये हैं। साथ ही बच्चे का ब्रेन व नर्वस सिस्टम भी पूति तरीके से विकसित हो चुका है और ठीक से कार्य कर रहा है।

गर्भावस्था के 33वें हफ्ते के लिए आहार

प्रसव का समय अब नजदीक है, ऐसे में खान-पान का विशेष ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। इस हफ्ते खान-पान में बरतने वाली सावधानियां कुछ इस प्रकार हैं।

1. हरी पत्तेदार सब्जियाँ – अब आपको अपने भोजन में अधिक से अधिक हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। पालक, मेथी, सरसों का साग आदि आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

2. विटामिन के – फूलगोभी, ब्रोकली और पत्तागोभी आदि में विटामिन के पर्याप्त मात्रा में होता है। इसलिए इन खाद्य पदार्थों का अवश्य सेवन करें।

3. जूस – टमाटर और पुदीने के रस समेत विभिन्न फलों का जूस आपके लिए फायदेमंद होगा। इसलिए ऐसे तरल पदार्थों का सेवन अवश्य करें।

4. फाइबरयुक्त भोजन – इस समय आपको कब्ज व ब्लड प्रेसर आदि की समस्या अवश्य परेशान कर रहीं होंगी। ऐसे में आपका फाइबरयुक्त फलों व सब्जियों का सेवन करना लाभप्रद है।

5. कैल्शियम – गर्भावस्था के इन हफ़्तों में आपको कैल्शियम का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए। इसलिए आप दूध, दही, खजूर व संतरा आदि का सेवन अवश्य करें।

6. शराब, स्मोकिंग व कैफीन – जैसा की आपको पिछले हफ़्तों से ही बताया जा रहा है कि शरान, स्मोकिंग व कैफीन इन तीनों से ही आपको उचित दूरी बनाए रखनी है। ऐसा करना आपके व आपके बच्चे दोनों की अच्छी सेहत के लिए आवश्यक है।

गर्भावस्था के 33वें सप्ताह के लिए सलाह

इस हफ्ते बरतने वाली आवश्यक सावधानियाँ, इस प्रकार हैं।

1. खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए दिनभर में 9 से 10 ग्लास पानी अवश्य पीयें।

2. घर का बना भोजन ही करें, मांस आदि अच्छे से पकाकर ही खाएं एवं जूस आदि भी घर का बना ही पीयें।

3. अपने होने वाले नवजात बच्चे की खरीदारी अभी से करनी शुरू कर दें।

4. अपने मन को खुश व शांत रखें एवं अपने परिवार व मित्रों के साथ समय बिताएं।

5. हल्के-फुल्के व्यायाम अवश्य करें। केगल एक्सरसाइज करना आपके लिए लाभप्रद होगा।

6. पीठ के बल ना लेटें। इसकी जगह बाएँ तरफ लेटकर आराम करना उचित है।

7. आप अपने दोनों घुटनों के बीच तकिया रख कर आराम पा सकती हैं, इससे इस समय होने वाली असुविधा में आराम मिलेगा।

तो इस प्रकार अब आप गर्भावस्था के 33वें सप्ताह से जुड़ी इन सभी महत्वपूर्ण बातों को भलीभाँति समझ गयीं होंगी। आशा करता हूँ यह लेख आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो। आपको आपके नन्हे शिशु व माँ बनने के सुखद अवसर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

 

Leave a Comment

गर्भावस्था का 33वाँ हफ्ता – लक्षण, बच्चे का विकास, खान-पान व सावधानियाँ