वेजिटेबल मोमोज विथ तीखी लाल चटनी रेसिपी

वेजिटेबल मोमोज विथ तीखी लाल चटनी रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:-

मोमोज के लिए-

  1. मैदा – 2 कप
  2. नमक – 1/2 चम्मच
  3. तेल (मोयन के लिए) – 2 चम्मच

स्टफिंग के लिए-

  1. पत्तागोभी – 1
  2. शिमला मिर्च – 2
  3. प्याज – 2
  4. हरी मिर्च – 2
  5. सोया सॉस – 2 चम्मच
  6. नमक – 1 चम्मच
  7. काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  8. कॉर्न फ्लोर – 2 चम्मच

चटनी के लिए-

  1. सुखी लाल मिर्च – 10-12
  2. टमाटर – 2
  3. लहसुन की कलियां – 10- 12
  4. अदरक – 1 इंच
  5. सोया सॉस – 1 चम्मच
  6. शक्कर – 1 चम्मच
  7. विनेगर – 1 चम्मच
  8. नमक स्वादानुसार

वेजिटेबल मोमोज विथ तीखी लाल चटनी रेसिपी बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले मैदा में नमक, तेल डालकर सख्त आटा गूथ लेे और 10 मिनिट तक ढककर रखें।
  2. जब तक हम स्टफिंग तैयार कर लेते है। उसके लिए सभी सब्जियों को कद्दू कस कर ले या वेजिटेबल चॉपर में बिल्कुल बारीक काट ले।
  3. फिर इसमें नमक, काली मिर्च, सोया सॉस, कॉर्न फ्लोर डालकर मिलाए। हमारी स्टफिंग तैयार है। मैंने स्टफिंग को फ्राय नहीं किया है। आप चाहे तो कड़ाई में 1 चम्मच तेल डालकर उसे फ्राय कर लेे।
  4. अब गूथे हुए आटे के छोटे छोटे गोले बना लेे और इनकी एकदम पतली रोटी जैसे बेल लेे।ज्यादा बड़ी नहीं बनानी बस पूरी के आकार की बनानी है।
  5. अब एक बेली हुई पूरी में 1 चम्मच स्टिफिंग भरकर किनारे से उठाते हुए मोमो बना लेंगे।
  6. इसी तरह पूरे मोमोज बनाके रख ले।
  7. अब स्टीमर में पानी भरकर उपर छलनी रखे ओर उस पर मोमोज रखकर 15-17 मिनिट तक भाप में पकने दे। आप इडली स्टैंड में भी बना सकते है।
  8. पकने पर मोमो एकदम चमकदार ओर पारदर्शी दिखने लगेंगे।
  9. चटनी बनाने के लिए सुखी लाल  मिर्च को गरम पानी में 1/2 घंटे के लिए भिगो दे।
  10. अब कड़ाई में तेल गरम करके उसमें कटे हुए टमाटर,भिगोए हुए लाल मिर्च, लहसुन की कलियां, अदरक, नमक, शक्कर डालकर तेल छोड़ने तक पकाए।
  11. ठंडा होने पर विनेगर, सोया सॉस डालकर मिक्सर में पीस ले।
  12. हमारी तीखी लाल चटनी भी तैयार है। गरम गरम मोमो का इस चटनी के साथ आंनद उठाए।

Leave a Comment

वेजिटेबल मोमोज विथ तीखी लाल चटनी रेसिपी