जोधपुरी शाही काबुली रेसिपी बनाने की सामग्री:-
- 1 कटोरी बासमती चावल लॉन्ग ग्रेन
- तेल
- 1 आलू स्लाइस में कटा
- 2 प्याज़ स्लाइस में कटे
- 1 टमाटर स्लाइस में कटा
- 4-5 पाइनेपल स्लाइस
- 6-7 पनीर के टुकड़े
- थोड़े से अंगूर
- 1 हरी मिर्च
- 10-12 ब्रेड के पीस
- 9-10 काजू के टुकड़े
- 9-10 बादाम
- 10-15 किशमिश
- 4-5 एप्पल स्लाइस
- 1 कप गाढा दही
- 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च
- 1 छोटी चम्मच हल्दी
- 1 छोटी चम्मच गरम मसाला
- 1 तेज पता
- 1 चुटकी जीरा
- नमक स्वादानुसार
- 2-4 लौंग
- 1 चुटकी केसर के रेशे
- 2 चम्मच घी
- 2-3 चेरी सजावट के लिए
जोधपुरी शाही काबुली रेसिपी बनाने की विधि:-
- चावल को धोकर 15 मिनट भिगो दे। अब एक पतीले में पानी उबाल कर चावल को पका ले।
- चावल को थोडा कड़क रखे। जिससे वो खुले खुले रहे। 1 चम्मच घी डालकर रख दे।
- अब कड़ाही में तेल गरम करे। आलू, प्याज़ , काजू, बादाम, ब्रेड, पनीर, हरी मिर्च को तल ले।
- अब एक कड़ाही में 2 चम्मच घी डाले। जीरा और तेज पता, लौंग डाले।
- दही सभी मसाले डालकर फेट ले फेटे हुए दही को कड़ाही मे डाल दे। लगातार चलाते रहे। 2 मिनट बाद तली सब्जिया मिला दे। अच्छे से मिक्स करे और 2 मिनट पकने दे।
- अब गैस बंद करके फ्रूट्स डालकर ढक्कन लगा दे। 5 मिनट ऐसे ही रहने दे। हमारी सब्जी तैयार है।
- अब एक पॉट ले अब उसमें चावल की एक परत बिछाये फिर एक परत सब्जी की। फिर चावल फिर सब्जी यह प्रक्रिया दोहराये।
- अब ऊपर टमाटर स्लाइस और हरी मिर्च सजाये। एक कटोरी में 1/4 कप दूध में केसर भिगोये।
- अब उसे काबुली पर डालकर ढक्कन लगाकर 5 मिनट रख दे। जिससे चावल और सब्जी थोड़े मिक्स हो जाएंगे।
अब गरम गरम काबुली खाने को तैयार है।
Very nice
@pritamkothari Acchi recipe hai