गर्भावस्था के 25वें सप्ताह के आने के साथ ही आपकी दूसरी तिमाही अब समाप्त होती है। अब आप गर्भावस्था के तीसरे ट्राईमेस्टर में प्रवेश कर चुकीं हैं। आपकी गर्भावस्था का छठा महीना अब शुरू हो गया है और आपका प्रसव होने में महज 15 हफ्ते ही शेष हैं। अब आने वाले दिन आपके लिए चुनौतियों भरे हो सकते हैं। क्योंकि इन दिनों में आपको ग्लूकोज स्क्रीनिंग टेस्ट, रक्त में एनीमिया या आयरन आदि की जाँच से गुज़रना होगा। इस समय आपके बच्चे के अंदर कोई ख़ास नए बदलाव नहीं होंगे लेकिन आपको कुछ नए लक्षण महसूस हो सकते हैं। आइये अब आपको गर्भावस्था के इस 25वें सप्ताह के लक्षणों, बच्चे के विकास, खान-पान व बरतने वाली सावधानियों के बारे में बताते हैं।
गर्भावस्था के 25वें सप्ताह के लक्षण
1. बाल बढ़ना – इस दौरान आपके बच्चे के बाल तेजी से बढ़ रहें होते हैं। ऐसे में आपको भी आपके बालों के बढ़ने का अनुभव हो सकता है।
2. स्ट्रेच मार्क्स – आपकी त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ने व खिचाव के कारण अआपकी त्वचा शुष्क और खुजलिकारक हो जाती है। इसके लिए आपका डॉक्टर द्वारा बताये लोशन आदि का उपयोग कर सकती हैं।
3. सीने में जलन – गर्भावस्था के दौरान सीने में जलन होना और कब्ज की शिकायत रहना एक आम समस्या है। इससे निजात पाने के लिए आपको फाइबरयुक्त भोजन करना चाहिए।
4. दर्द व सूजन – इस समय आपके शरीर के विभिन्न भागों खासकर पीठ में अधिक दर्द महसूस हो सकता है, साथ ही एड़ियों में सूजन भी हो सकती है।
5. निप्पलस का रंग – अब आपको आपके निप्पलस का रंग और भी गहरा प्रतीत होगा। साथ ही सोने में दिक्कत आने व खर्राटे आने से भी आप परेशान हो सकती हैं।
गर्भावस्था के 25वें सप्ताह में बच्चे का विकास
इस समय आपका शिशु एक शलजम के आकार का है। जिसकी लम्बाई लगभग 13.1 इंच अर्थात 33.6 सेंटीमीटर है और उसका वजन लगभग सात सौ पचास (750) ग्राम है। 25वें सप्ताह के दौरान, बच्चे की त्वचा के अन्दर वसा जमा होने लग जाती है, जिस कारण शिशु की त्वचा पर मांस (चर्बी) चढ़ने लग जाता है।
3-डी अल्ट्रासाउंड में देखने पर अब आपका बच्चा बिल्कुल नवजात शिशु के जैसे दिखना शुरू हो जायेगा। इस दौरान आप बच्चे की बहुत सारी गतिविधियां भी महसूस कर रहीं होंगी। इस समय बच्चे का वजन भी तेज़ी से बढ़ रहा होगा।
इस समय शिशु के फेफड़े विकसित हो रहें होते हैं, हालाँकि वो अभी मेच्योर नहीं हुए होते हैं। इस समय आपके बच्चे की हार्टबीट 140 बीत प्रति मिनट हो गयी है।
गर्भावस्था के 25वें सप्ताह के लिए आहार
गर्भावस्था के सम्पूर्ण काल में खान-पान का अच्छा होना एवं समय समय पर खान-पान में आवश्यक बदलाव करना अत्यंत आवश्यक है। आइये आपको इस सप्ताह के खान-पान से जुड़ी सावधानियों के बारे में बताते हैं।
1. कैल्शियम – कैल्शियम आपके बच्चे की हड्डियों और दांतों सहित सम्पूर्ण शरीर के विकास में उपयोगी है। इसकी आपूर्ति के लिए आपको दूध, डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी सब्जियों आदि का सेवन करना चाहिए।
2. फाइबरयुक्त भोजन – गर्भावस्था के दौरान फाइबरयुक्त भोजन की भी एक अलग भूमिका है। क्योंकि गर्भावस्था में लगभग सभी महिलाओं को कब्ज व बदहज़मी की समस्या हो जाती है। इस लिए इससे बचने के लिए आपको फाइबरयुक्त भोजन करना चाहिए।
3. तरल पदार्थ – तरल पदार्थ भी आपको उत्तम पोषण पहुचाने का कार्य करते हैं। इसलिए आपको विभिन्न फलों के जूस और छांछ का सेवन करना चाहिए।
4. आयरन – इस समय आयरन की आपके शरीर को अधिक आवश्यकता होती है। इसलिए आपको हरी पत्तेदार सब्जियों, ब्राकली व किशमिश आदि का सेवन अवश्य करना चाहिये।
5. अधपका भोजन – अधपका भोजन, खासतौर पर अगर आप मांसाहारी हैं तो ऐसा भोजन आपके लिए बहुत हानिकार है। इसलिए भोजन को ठीक प्रकार से पकाकर ही खाएं।
6. धूम्रपान व शराब – शराब व धूम्रपान करना आपकी सेहत के साथ साथ आपके बच्चे को भी क्षति पहुंचाता है। इसलिए ऐसे पदार्थों का सेवन बिलकुल न करें।
7. कोल्ड ड्रिंक व कैफीन – कोल्ड ड्रिंक पीना बिलकुल छोड़ दें और कैफीन युक्त पदार्थ जैसे – चाय, कॉफ़ी व चॉकलेट का सेवन न करें।
गर्भावस्था के 25वें सप्ताह के लिए सलाह
1. प्रीनेटल विटामिन का सेवन जारी रखें।
2.खुद को हाइड्रेटे रखने के लिए दिनभर में 9 से 12 ग्लास जल का सेवन अवश्य करें।
3. हल्के-फुल्के व्यायाम करते रहें। साथ ही केगल नामक एक्सरसाइज करें।
4. तनाव से बचें और अपने परिवार व मित्रों संग समय बिताएं। अगर आप किसी चिंता से ग्रसित हैं तो आपको अपना ध्यान भटकाकर मनोरंजन आदि पर लगाना चाहिए, अन्यथा आपका तनाव आपके बच्चे को भी परेशान कर सकता है।
5. 8 घंटे की भरपूर नींद लें और समय समय पर आराम करती रहें।
6. जंक फ़ूड का सेवन न करें एवं बाहर का खाना बिल्कुल न खाएं। यहाँ तक की जूस भी घर पर ही बनाकर पीयें। अगर आप इन बातों का ध्यान रखतीं हैं तो आप कई प्रकार के संक्रमण के खतरे से बचीं रहेंगी।
तो अब आप प्रेगनेंसी की इस 25वें सप्ताह से जुड़ी सभी बातों को ठीक प्रकार से समझ गयीं होंगी। आशा करता हूँ यह लेख आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो। आपको आपके होने वाले बेबी के लिए शुभकामनाएं।