करवा चौथ का महत्व और उसको मनाने की वजह

शादीशुदा महिलाओं की जिंदगी में करवा चौथ एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन सभी महिलाएं अपने पतियों के लिए निर्जल व्रत रखती हैं और खूब सजती संवरती। महिलाओं की जिंदगी में करवा चौथ क्यों इतना महत्वपूर्ण है यह हम आज आपको बताएंगे और साथ ही साथ बताएंगे इसको मनाने की वजह।

क्यों मनाया जाता है करवा चौथ?

कहा जाता है की करवा चौथ का पर्व एक व्रत के द्वारा मनाया जाता है। महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के व्रत रखती हैं और पानी तक का सेवन नहीं करती हैं। इस व्रत को निर्जला व्रत भी कहा जाता है। यह व्रत पतियों के लिए होता है और महिलाएं बेहद खुशी से इसको रखती हैं।

करवा चौथ का महत्व

करवा चौथ का पर्व महाभारत काल से प्रचलित है। कहा जाता है कि जब सावित्री के पति की मृत्यु हो गई थी तो उन्होंने यह व्रत किया था और यमराज को अपने पति को ले जाने नहीं दिया था। इशरत के सहयोग से वे अपने पति को मृत्यु से भी वापस ले आई थीं और तभी से यह व्रत प्रचलित है।

कैसे मनाते हैं करवा चौथ?

करवा चौथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसकी तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती हैं। महिलाएं घंटो घंटो पार्लर में अपना फेशियल करती हैं और पूरी कोशिश करती हैं कि वे इस दिन खूबसूरत दिखें। करवा चौथ के दिन महिला मेहंदी लगाती हैं और नए कपड़े पहनती हैं। इस दिन का व्रत होता है और ये पानी तक नहीं पीती। रात को चांद देखने के बाद ही अपने पति के हाथ से व्रत खोलती हैं।

व्रत रखना क्यों है जरूरी?

करवा चौथ पर सभी पत्नियां अपने पतियों के लिए निर्जल व्रत रखती हैं और चांद देखने के बाद ही खाना खाती हैं। यह प्रथा कई पीढ़ियों से चलती आ रही है और माना जाता है कि पति की लंबी उम्र के लिए ये व्रत रखा जाता है। जब एक पत्नी पूरी शिद्दत से बिना खाए पूरा दिन निकल देती है तब जाकर उसके पति की उम्र लंबी होती है।

क्या पतियों को भी करवा चौथ करना चाहिए?

आजकल के समय में अगर आप देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि पति भी अपनी पत्नियों के लिए करवा चौथ का व्रत रख रहे हैं। कई पतियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उनकी जिंदगी जरूरी है, उनकी पत्नियों की जिंदगी भी जरूरी है। पूरा पूरा दिन ऑफिस में काम करने के बावजूद भी पति आजकल निर्जल व्रत रख रहे हैं और शाम को अपनी पत्नी के साथ ही खाना खाते हैं। यह कोई प्रचलित पर्व नहीं है बस पतियों का अपनी पत्नियों के लिए प्रेम है।

Leave a Comment

करवा चौथ का महत्व और उसको मनाने की वजह