मेकअप करने के बाद अक्सर तेलीय त्वचा की वजह से पूरे मुंह पर तेल आने लगता है और मेकअप भी खराब हो जाता है। तेलीय त्वचा की वजह से अक्सर आपको दिक्कत होने लगती है जैसे दाग धब्बे और मुंहासे। दूसरों पर इसका गलत प्रभाव भी पड़ता है। बेशक तेलीय त्वचा भगवान का दिया स्वरूप है मगर आप इसको रोक सकती हैं। आज हम आपको ऐसी 10 क्रीम्स के बारे में बताएंगे जिनके प्रयोग से आप अपनी त्वचा का तेलीय प्रभाव कम कर सकती हैं।
1. लोटस हर्बल व्हाइट ग्लो
यह क्रीम आपकी त्वचा को निखारने में मदद करती है और दाग धब्बे भी कम करती है। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा फ्रेश रहती है। इस क्रीम में एलोवेरा जेल होता है।
2. ओले नेचुरल व्हाइट डे क्रीम
इस क्रीम को आप सूरज के प्रभाव से बचने के लिए प्रयोग कर सकती हैं। इसके उपयोग से आपकी त्वचा में गोरापन आता है और वह निखर जाती है। ओले नेचुरल व्हाइट डे क्रीम अक्सर 30 साल की उपर की महिलाओं के लिए है।
3. हिमालय हर्बल फेयरनेस क्रीम
इस क्रीम के प्रयोग से आपकी त्वचा की रंगत बरकरार रहती है। यह तैलीय त्वचा वालों के लिए बेहद फायदेमंद रहती है। गोरापन ज़्यादा नहीं आता है मगर डैड स्किन सेल्स निकल जाते हैं और त्वचा फिर से उभरने लगती है। यह एक प्राकृतिक क्रीम है और रोज़ इसके उपयोग से आपकी त्वचा चमकने लगेगी।
4. गार्नियर स्किन नेचुरलस ऑयल कंट्रोल फेयरनेस क्रीम
इस क्रीम को लगाने के बाद आपको चिपचिपापन महसूस नहीं होगा और एक मैटे फिनिश मिलेगी। स्क्रीन के उपयोग से आपकी त्वचा का तेलीय पन कम हो जाएगा। गार्नियर स्किन नेचुरलस एक सन स्क्रीन की तरह भी काम करती है।
5. फेयर एंड लवली फेयरनेस क्रीम
यह क्रीम बजट के अंदर आ जाती है और सबसे ज़्यादा फायदेमंद मालूम होती है। इसके प्रयोग से भी चिपचिपापन महसूस नहीं होता है और त्वचा पर तेल नहीं आता है। फेयर एंड लवली करीब 20 साल से गोरेपन के लिए चल रही है।
6. क्लीन एंड क्लियर फेयरनेस क्रीम
इस क्रीम के प्रयोग से आपकी त्वचा फ्रेश रहती है और दाग धब्बे भी कम होते हैं। निरंतर प्रयोग करने से आपकी त्वचा निखरने लगती है और गोरी हो जाती है। क्लियर त्वचा पाने के लिए यह क्रीम सबसे ज़्यादा फायदेमंद मालूम होती है।
7. पोंड्स व्हाइटनिंग क्रीम
यह क्रीम त्वचा को फ्रेश रखने में मदद करती है और दाग धब्बे पर भी रोक लगाती है। इसके प्रयोग से त्वचा पर तेल नहीं आता है और वह गोरी होने लगती है। इस क्रीम के प्रयोग से यकीनन ही आपके चेहरे की टिलियता कम होती नज़र आएगी।
8. ब्लू नेक्टर आयुर्वेदिक लाइटनिंग और ब्राइटनिंग क्रीम
इस क्रीम के प्रयोग से आपका चेहरा निखरने लगता है और उसमें चमक आने लगती है। इससे टेलियता भी कम होती है। ब्लू नेक्टर क्रीम में बादाम और केसर के गुण हैं जिनसे आपकी त्वचा निखरती है।
9. इनलाइफ नेचुरल पपाया फेयरनेस मोश्चराईजर क्रीम
यह क्रीम त्वचा के दाग धब्बे, आंखों के चारों और काले घेरे और तेलीयता कम करने में सबसे ज़्यादा प्रभावशाली है। इसके निरंतर प्रयोग से आपको कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा। यह क्रीम प्राकृतिक तरीकों और औषधियों से बनी है और यह प्राकृतिक रूप से ही असर भी दिखती है।
10. ग्लैम अप पाउडर क्रीम
इसके प्रयोग से आप सूरज को भी मात दे सकती हैं। इस क्रीम के प्रयोग से आपकी त्वचा की रंगत निखरती है और उसकी तेलियता कम होने लगती है। ग्लैम उप का प्रयोग आप कभी भी किसी भी फंक्शन में जाने के लिए कर सकती हैं। इससे चेहरे पर तुरंत एक चमक आ जाती है।