गर्भावस्था / प्रेगनेंसी में क्या नहीं खाना चाहिए

माँ बनना एक ऐसा एहसास होता है की आपको सब कुछ खाने का मन करने लगता है। जब माँ बनने का पहला पहला अनुभव होता है तो उन्हें ये नहीं पता होता है कि वो किन किन बातों का विशेष ध्यान रखें। गर्भावस्था के दौरान अपने खान पान में किस तरह के बदलाव करें। गर्भावस्था में क्या खाया जाए से जरूरी यह जानना है कि क्या न खाया जाए गर्भावस्था के समय स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए सही आहार लेना बहुत जरूरी होता है और ये भी जरुरी है की जो चीज़े आप के हेल्थ के लिए फायदेमंद ना हो उनको अपने डाइट चार्ट से दूर ही रखना चाहिए। संतुलित आहार गर्भावस्था के लिए और होने वाले बच्चे के लिए भी बहुत जरुरी होता है। गर्भावस्था के दौरान सही आहार से महिला का स्वास्थ्य तो अच्छा रहता ही है साथ ही साथ गर्भस्थ्य शिशु का भी शारीरिक और मानसिक विकास सही तरीके से होता है। इसलिए आपको गर्भावस्था के समय क्या न खाएं की जानकारी होना बहुत जरुरी हो जाता है

गर्भावस्था (Preganncy) के दौरान डाइट चार्ट में ये ना करे शामिल ( ये खाने से करे परहेज )

वैसे फल तो स्वस्थ जीवन के लिए बहुत आवश्यक है पर जब आप बच्चा प्लान कर रहे है तो आप को कुछ फलो
को खाने से परहेज करना चाहिए जिससे गर्भधारण में कोई समस्या ना आये।

पपीता

गर्भावस्था के शुरुआती 5-6 महीने तक पपीता बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। किसी भी रूप में ( कच्चा या पका ) क्युकी इसमें विशेष रूप से अपरिपक्व और अर्द्ध परिपक्व लेटेक्स पाया जाता है इसके सेवन से प्रसव जल्दी होने की संभावना होती है जो गर्भाशय के संकुचन को ट्रिगर करने के लिए जाना जाता है को बढ़ावा देता है और कभी कभी गर्भपात का कारण भी बन सकता है। वैसे गर्भावस्था के अंतिम तिमाही के दौरान पका हुआ पपीता खाना अच्छा होता हैं। पके हुए पपीते में विटामिन सी और अन्य पौष्टिक तत्वों की प्रचुरता होती है जो कब्ज नहीं होने देते|

अंगूर

खाने से परहेज किया जाना चाहिये अंगूर की तासीर काफी गर्म होती है जिससे आप को असमय प्रसव पीड़ा हो सकती है। छठवें से नौवे महीने के बीच अंगूर खाने से बचे

अनानास

गर्भावस्था के प्रथम तीन महीनो में अनानास खाना हानिकारक हो सकता है इसके सेवन से भी प्रसव जल्दी होने की संभावना बढ़ जाती है और आप को कुछ समस्या भी हो सकती है। वैसे अगर गर्भवती महिला को दस्त की शिकायत होने पर थोड़ी मात्रा में अनानास का रस दिया जा सकता इससे नुकसान इसलिए, इन फलों का सेवन करने से पहले इसकी मात्रा के बारे में डॉक्टर से अवश्य सलाह ले लेनी चाहिए

आड़ू फल के करे परहेज

स्वाद में बेहतरीन इस फल की तासीर काफी गर्म होती है इसलिए इसके सेवन से बचे यह गर्भवती महिलाओं के रक्तस्राव की वजह हो सकता है इसलिए इसे गर्भवस्था के दौरान नहीं खाना चाहिए।

कच्चे अंडे खाने से बचे

अंडे में प्रोटीन, विटामिन के साथ खनिज अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं सामन्यता अंडे खाना लाभदायक होता है लेकिन गर्भावस्था के समय कच्चे या आधे पके हुए अंडे नहीं खाना चाहिए। इनसे साल्मोनेला के संक्रमण होने का ख़तरा बना रहता है, जो उल्टी और दस्त का कारण बन सकता है जिससे होने वाले बच्चे के ऊपर भी असर पढ़ सकता है। यदि आप आपनी गर्भावस्था के दौरान अंडे का सेवन करना चाहती है तो उन्हें अच्छे से पका कर ही खाएँ।

कॉफी के उपयोग से बचे

काफी या चाय का उपयोग थोड़ी मात्रा में किया सकता है फिर भी गर्भावस्था के समय आपको कॉफी की मात्रा को कम कर देना चाहिए क्यकि काफी में कैफीन की मात्रा अधिक होती है जो की एक उत्तेजक के रूप में काम करती है जिससे के गर्भ में पल रहे बच्चे की हार्ट रेट के बदलाव की संभावना हो सकती है। अधिक मात्रा में सेवन करने से गर्भवती महिला को गर्भपात होने और बच्चे का वज़न कम होने का खतरा भी बना रहता है। सुरुवाती तीन महीनो में काफी का प्रयोग कम से करना चाहिए.

कच्चे अंकुरित बीज ( Sprouts)

वैसे तो कच्चे बीजों को अंकुरित करके खाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है, लेकिन गर्भावस्था के समय इनका सेवन करने से आपको बचना चाहिए। इनमे हानिकारक बैक्टीरिया पाए जा सकते हैं जैसे की साल्मोनेला, ई कोलाई और लिस्टेरिया जो आपके भोजन को हानिकारक बना सकते हैं। ऐसे विषाक्त भोजनका सेवन गर्भावस्था में करने पर उल्टी और दस्त का कारण बन सकता है।

बीना धुले ना खाये फल और सब्ज़िया

आप जो भी खाए वो अच्‍छे से धुला हुआ और साफ होना चाहिए वैसे तो बिना धोए फल खाना ही नहीं चाहिए लेकिन गर्भावस्था के दौरान ये इतने खतरनाक भी हो सकते हैं कि गर्भपात की वजह बन जाए। कई बार फलों पर लगी मिट्टी में टोक्सोप्लास्मोसिस नामक नुकसानदायक बैक्टीरिया होता है जो गर्भवती महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। कच्ची या पाश्चरीकृत नहीं की हुई सब्जी और फल ना खाए। । ये गर्भावस्था के दौरान आपको संक्रमण से बचाने के लिए महत्वपूर्ण है।

Leave a Comment

गर्भावस्था / प्रेगनेंसी में क्या नहीं खाना चाहिए