Places Visit In Makar Sankranti: मकर संक्रांति में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह, जाने यहां से क्या है खास

Places Visit In Makar Sankranti: मकर संक्रांति का त्योहार भारत के हर राज्य में काफी हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता हैl हर वर्ष की तरह इस बार भी मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी 2023 को भारत के हर राज्य में मनाया जाएगा। भारत में कुछ जगह ऐसी है, जहां पर मकर संक्रांति के दिन काफी बड़े प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है।

अलग-अलग राज्य में अलग-अलग तरह से मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मकर संक्रांति में घूमने के लिए 10 ऐसी जगह के बारे में जानकारी देंगे। जहां पर मकर संक्रांति के दिन भव्य आयोजन होता है। चलिए बिना किसी देरी के इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी जानकारी हम विस्तार से बता देते हैं।

Places Visit In Makar Sankranti
Places Visit In Makar Sankranti

Karnataka(Masur): कर्नाटक,मैसूर

अगर आप मकर संक्रांति में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप कर्नाटक मैसूर घूम सकते हैं। यहां पर मकर संक्रांति के दिन काफी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा लजीज भोज्य पदार्थ तैयार किए जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन सबसे प्रसिद्ध एलु बेला होता है।

एलु बेला खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसे तिल, गुड़ और मूंगफली के मिश्रण से तैयार किया जाता है। एलु बेला को मकर संक्रांति के दिन अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ बांटा जाता है। इस दिन विवाहित स्त्रियां अपने मायके भी जाती है और तैयार होकर वह मकर संक्रांति का त्यौहार मनाती हैं।

Assam: असम

जैसे कि हमने आपको बताया कि भारत के अलग-अलग राज्य में अलग-अलग तरीके से मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। असम में मकर संक्रांति को बिहू के नाम से जाना जाता है । असम के लोग मकर संक्रांति के त्यौहार को चावल की खेती के कारण मनाते हैं। इस त्यौहार में असम के लोग पारंपरिक कपड़े पहनते हैं।

Also Read This –

Makar Sankranti Utsav: मकर संक्रांति क्या है? मकर संक्रांति का त्यौहार कैसे मनाया जाता है, पूरी जानकारी यहां देखें

सज धज कर एक दूसरे से मिलने के लिए जाते हैं। इसके अलावा असम के लोग अपने देवी देवता की भी पूजा आराधना करते हैं और उन्हें प्रसाद चढ़ाते हैं। असम में इस त्यौहार को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अलावा इस मौके पर असम में कई तरह के गीत और संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। पारंपरिक नृत्य भी किया जाता है।

Bhopal:भोपाल

भोपाल में अलग तरीके से मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। यहां पर मकर संक्रांति के दिन लोग सुबह उठकर स्नान करते हैं। स्नान करने के बाद वह अपने अनुसार दान पुण्य करते हैं। कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन जो भी दान दिया जाता है, उसका करोडो गुना होकर भगवान हमें वापस करता है।

भोपाल की शाहपुरा झील मकर संक्रांति के दिन काफी देखने लायक होती है। क्योंकि यहां पर पिकनिक करने के लिए लोग आते हैं। अगर आप भी मकर संक्रांति के दिन कुछ अलग अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं, तो यहां आ सकते हैं।

Gujrat:गुजरात

गुजरात में मकर संक्रांति के दिन एक अलग ही माहौल देखने को मिलता है। वैसे तो पूरे भारत में इस दिन पतंगे उड़ाई जाती है, लेकिन गुजरात के अहमदाबाद में एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। यहां पर इंटरनेशनल काईट फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है।

आपको पतंग उड़ाना अच्छा लगता है और आप कंपटीशन में शामिल होना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन गुजरात के अहमदाबाद में आपको जरूर आना चाहिए। पूरा आसमान रंग बिरंगी पतंग से घिर जाता है। जो देखने में काफी सुंदर लगता है।

Haridwar:हरिद्वार

यह बात तो आप से्भी जानते ही होंगे कि हरिद्वार भारत के सबसे अच्छे और पवित्र तीर्थ स्थान में से एक है। हरिद्वार में गंगा नदी में डुबकी लगाने के लिए हर साल मकर संक्रांति के दिन लोग आते हैं‌। कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन जो गंगा के पानी में स्नान कर ले और सूर्य भगवान को प्रणाम करके पूजा कर ले, तो उसका जीवन सफल हो जाता है। इसलिए यहां पर हर साल हरिद्वार में मकर संक्रांति के दिन लोग घूमने के लिए आते हैं और गंगा मैया और सूर्य देव जी की आराधना करते हैं।

West Bengal:वेस्ट बंगाल

कोलकाता और पूरे पश्चिम बंगाल में मकर संक्रांति को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन गंगासागर मैले का आयोजन किया जाता है। गंगासागर में स्थित कपिल मुनि आश्रम में जाकर लोग पूजा करते हैं। गंगासागर मेला तीर्थ यात्रियों के लिए सबसे बड़ा मेला माना जा सकता है। हर साल लाखों की संख्या में यहां पर मकर संक्रांति के दिन भीड़ नजर आती है।

Punjab:पंजाब

पंजाब में भी मकर संक्रांति का त्योहार भव्य रूप से मनाया जाता है। पंजाब के लोग हरिमंदिर साहिब वा दुर्गायाणा तीर्थ में अरदास करने के लिए पहुंचते हैं। यह वही समय है, जब पंजाब में रवि की फसल की कटाई होती है। मकर संक्रांति के दिन पंजाब के लोग पॉपकॉर्न खाते हैं। मूंगफली, रेवड़ी और गचक आदि खाते हैं और आग जलाकर भांगड़ा करते हैं।

तरह-तरह के नृत्य प्रोग्राम भी आयोजित किए जाते हैं। चारों तरफ ढोल, नगाड़े और भांगड़ा से पूरा पंजाब गूंज जाता है। अगर आप भी मकर संक्रांति का त्योहार पंजाब में मनाना चाहते हैं, तो आप जा सकते हैं। यहां पर गुरुद्वारा व अन्य धार्मिक स्थलों पर भी मकर संक्रांति के त्यौहार के दिन काफी रौनक लगी रहती है।

Allhabad:इलाहाबाद

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में स्थित त्रिवेणी संगम पर हर वर्ष लाखों लोग मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के लिए आते हैं। त्रिवेणी नदी के लिए काफी मान्यता श्रद्धालुओं के मन में होती है। इस दिन उत्तर प्रदेश में भी मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है।

इस दिन उत्तर प्रदेश के लोग दान करते हैं और खिचड़ी बनाते हैं। सभी महिलाएं नए-नए कपड़े पहनती हैं। बच्चों को भी नए कपड़े पहनाए जाते हैं। इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको मकर संक्रांति के दिन घूमने वाले प्रसिद्ध स्थान के बारे में जानकारी दे दी है। उम्मीद करते हैं, आपको सब कुछ समझ में आ गया होगा। आप अपने हिसाब से किसी भी स्थान पर जा सकते हैं और मकर संक्रांति का त्यौहार मना सकते हैं।

Leave a Comment

Places Visit In Makar Sankranti: मकर संक्रांति में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह, जाने यहां से क्या है खास