Garbh Me Pal Raha Ladka Kis Side Hota Hai | गर्भ में पल रहा लड़का किस साइड होता है?

Garbh Me Pal Raha Ladka Kis Side Hota Hai: शादी होने के बाद जब भी कोई लड़की मां बनती है तो यह उसके लिए बहुत ही खूबसूरत एहसास होता है। पहली बार मां बनने वाली लड़कियों के मन में कई प्रकार के सवाल चलते रहते हैं। गर्भ में पल रहा शिशु लड़का है या लड़की यह सवाल तो हर महिला के मन में होता है। आज इस आर्टिकल में हम इसी के बारे में बात करेंगे कि गर्भ में पल रहा लड़का किस साइड में रहता है। पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

पहली बार जब कोई भी लड़की मां बनती है तो उसके मन में विचार आता है कि गर्भ में पल रहा लड़का या लड़की कैसा होगा? गर्भ में पल रहा बच्चा दाएं रहता है या बाएं रहता है? गर्भ में पल रहा है बच्चा उल्टा रहता है या सीधा रहता है? वह किस प्रकार से गर्भ में हरकतें कर रहा होगा? कुछ इसी प्रकार के सवाल गर्भवती महिला के मन में घूमते रहते हैं।

आज हम जानेंगे कि गर्भ में पल रहा लड़का किस साइड में होता है? हालांकि इस प्रकार से आप गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग निर्धारण निश्चित रूप से नहीं कर सकते हैं क्योंकि गर्भ में पल रहे हैं बच्चे का लिंग जांच करवाना कानून अपराध माना जाता है।

Garbh Me Pal Raha Ladka Kis Side Hota Hai?

पहली बार माता-पिता बनने वाले कपल अक्सर ही यह सवाल पूछते हुए नजर आते हैं कि गर्भ में बच्चा किस तरफ है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सवाल का जवाब सभी के लिए अलग-अलग होता है।

गर्भाशय में बच्चा सिर्फ एक ही स्थान पर नहीं होता है। गर्भाशय में बच्चे का स्थान अलग-अलग परिस्थितियों पर निर्भर करता है। गर्भ में एमनियोटिक फ्लूइड की कितनी मात्रा है, मां की शारीरिक संरचना कैसी है, ऐसी सभी बातों पर शिशु की स्थिति निर्भर करती है।

हमारे पूर्वज यह दावा करते थे कि लड़का गर्भाशय में दाहिनी तरफ होता है और लड़कियां हमेशा बाएं तरफ होती है। हालांकि पहले इसे सिर्फ कहानी माना जाता था लेकिन अब इसके कई वैज्ञानिक प्रमाण भी मिल चुके हैं।

प्लेसेंटा के माध्यम से गर्भ में पल रहा है बच्चा अपनी मां के ब्लड फ्लो के साथ जुड़ता है। वैज्ञानिकों द्वारा किए गए कई प्रकार के रिसर्च में यह पाया गया है कि गर्भ में पल रहे पुरुष शिशु गर्भावस्था के दौरान सामान्य तौर पर दाहिनी साइड अधिक होते हैं।

हालांकि अभी तक इसके बारे में और भी ज्यादा रिसर्च होना बाकी है और जब तक रिसर्च नहीं हो जाता हम कोई भी सटीक जानकारी यहां पर नहीं दे सकते हैं। इसके लिए वैज्ञानिक रिसर्च जारी है और अनेक प्रमाण इकट्ठे किए जा रहे हैं।

गर्भ में पल रहे लड़के को लेकर रामजी सिद्धांत

रामजी थ्योरी बहुत ही ज्यादा पॉपुलर है हालांकि इसको लेकर किसी भी प्रकार के कोई वैज्ञानिक प्रमाण अभी तक नहीं मिले हैं। ऐसे में यह थ्योरी कितनी प्रमाणित और सत्य है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस थ्योरी के अनुसार गर्भ में पल रहे लड़का है या लड़की का पता लगाया जा सकता है। अगर गर्भ में प्लेसेंटा गर्भाशय के दाहिनी तरफ बन रही है तो गर्भ में लड़का होने की संभावना बहुत अधिक होती है वहीं प्लेसेंटा बाएं तरफ बन रही है तो लड़की होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है।

क्या रामजी थ्योरी सही है?

गर्भ में पल रहे लड़का या लड़की को लेकर रामजी थ्योरी को बनाया गया था। इसको बनाने वाले व्यक्ति का नाम डॉक्टर रामजी इस्माइल है। डॉक्टर इस्माइल ने दावा किया था कि गर्भावस्था में 6 सप्ताह पूरे होने के बाद में 2D अल्ट्रासाउंड का उपयोग करके गर्भ में पल रहे शिशु के लिंग का पता लगाया जा सकता है लेकिन इस सिद्धांत को लेकर हमेशा से ही संशय रहा है की यह कितना सही है और कितना सही नहीं है। इसके बारे में कोई भी जानकारी ज्यादा उपलब्ध नहीं है ऐसे में आप यह नहीं कह सकते हैं कि रामजी थ्योरी सही है या गलत है।

Read Also

Garbh Me Ladke Hone Ke Sanket

सामान्य तौर पर गर्भ में पल रहे लड़का या लड़की का पता नहीं लगाया जा सकता है लेकिन कुछ ऐसे लक्षण है जो लड़का होने की तरफ इशारा करते हैं। हम ऐसे ही लक्षणों के बारे में आपको बता रहे हैं।

मॉर्निंग सिकनेस

महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान सुबह के समय मॉर्निंग सिकनेस देखी जाती है। लड़का गर्भ में पल रहा है तो उसे दौरान मॉर्निंग सिकनेस की समस्या कम होती है। हालांकि प्रत्येक महिला में मॉर्निंग सिकनेस की समस्या अलग-अलग होती है और यह कम या ज्यादा हो सकती है।

चेहरे की चमक बढ़ाना

गर्भ में पल रहा शिशु अगर लड़का है तो महिलाओं के चेहरे की चमक बढ़ने लगती है। महिलाओं के चेहरे पर होने वाले कील मुहासे, दाने, रेसेस बहुत कम होते हैं। गर्भावस्था के दौरान ऐसी महिलाओं के चेहरे पर एक विशेष चमक दिखाई देती है। हालांकि यह चमक हार्मोनल बदलाव की वजह से भी हो सकती है।

भ्रूण के दिल की धड़कन

गर्भावस्था के दौरान गर्भ में पल रहा शिशु लड़का है या लड़की है उसकी हृदय की गति से समझा जा सकता है। भ्रूण की दिल की धड़कन अगर 140 से 160 प्रति मिनट आ रही है तो लड़का होने की संभावना सबसे ज्यादा है। हालांकि जैसे-जैसे गर्भ में पल रहे शिशु की उम्र बढ़ती जाती है दिल की धड़कन में भी बदलाव होता रहता है।

पेट के आकार से पता करना

महिलाओं के गर्भ में जब शिशु पलता है तो उनके पेट का आकार बढ़ने लगता है। इस पेट के आकार के आधार पर लड़का होने का पता लगाया जा सकता है। गर्भ में अगर लड़का है तो महिलाओं का पेट का आकार कम बड़ा होता है और पेट नीचे की तरफ अधिक होता है।

खट्टी चीज अधिक खाना

गर्भ में पल रहा शिशु अगर लड़का है तो महिलाओं को खट्टी आहार खाने की इच्छा बहुत ज्यादा होती है। लगभग 90% महिलाओं में इस प्रकार के लक्षण पाए गए हैं। प्रेगनेंसी के दौरान नमकीन खट्टा खाने की इच्छा होती है तो लड़का होने की संभावना अधिक है।

मूड स्विंग होना

गर्भावस्था के दौरान अगर महिलाओं में बार-बार मूड में बहुत ज्यादा बदलाव हो रहा है तो यह पेट में पल रहे लड़के की तरफ इशारा करता है। इस प्रकार की अवस्था में महिलाओं को बहुत ज्यादा चिड़चिड़ापन, अचानक गुस्सा आना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।हालांकि प्रेगनेंसी के तीसरे महीने में ज्यादातर महिलाओं को शारीरिक थकान हार्मोनल बदलाव की वजह से मूड स्विंग दिखाई देते हैं।

सोने का तरीका

गर्भावस्था के दौरान महिलाएं किस प्रकार से किस पोजीशन में सोती हैं ( दखें प्रेगनेंसी में कैसे सोना चाहिए ) उससे गर्भ में पल रहे लड़का या लड़की का अंदाजा लगाया जा सकता है। अगर गर्भवती महिलाएं ज्यादातर बाईं करवट लेकर सोती है तो यह लड़का होने का संकेत माना जाता है।

बालों में होने वाला बदलाव

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के बाल अगर पहले से अधिक चमकदार हो गए हैं तो यह गर्भ में पल रहे शिशु के लड़के होने की तरफ संकेत देता है। अगर महिलाओं को वैक्सिंग करवाने के बाद भी बहुत तेजी से बाल ग्रो कर रहे हैं तो यह गर्भ में लड़के होने का अनुमान बताता है।

गर्भ में लड़का होने के कुछ मिथक

  • गर्भावस्था के दौरान जल्दी-जल्दी सर दर्द होना लड़का होने के बारे में संकेत देता है।
  • ऐसी महिलाएं जिनको गर्भावस्था के दौरान पैरों में जलन और ठंडक महसूस होती है तो माना जाता है कि पेट में लड़का है।
  • कुछ लोग ऐसा भी मानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान अगर बच्चों के पिता का वजन बढ़ रहा है तो गर्भ में लड़का होता है।
  • अगर कोई महिला किसी चाबी को हमेशा गोलाकार हिस्से की तरफ से पकड़ती है तो उसको लड़का होने की संभावना है।

डिस्क्लेमर

गर्भ में पल रहे बच्चे का किसी भी प्रकार से लिंग परीक्षण करना या करवाना गैर कानूनी है। अगर आप ऐसा करते हुए पाए जाते हैं या कोई भी अस्पताल और हेल्थ सेंटर ऐसा करते हुए पाया जाता है तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। यह एक संगीन अपराध है। हमने यहां पर जो भी जानकारी दी है वह आपको एजुकेटेड करने के उद्देश्य से दी है।

Leave a Comment

Garbh Me Pal Raha Ladka Kis Side Hota Hai | गर्भ में पल रहा लड़का किस साइड होता है?