Fifa Awards 2023: Aitana Bonmatí और Lionel Messi ने जीता FIFA Best Player Awards

Fifa Awards 2023: लंदन में आयोजित किए गए फीफा अवार्ड समारोह है 2023 में अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को 2023 के लिए फीफा का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का अवार्ड मिल गया है। महिलाओं में यह पुरस्कार एताना बोनमती ने हासिल कर लिया है।

Fifa Awards 2023: Aitana Bonmatí और Lionel Messi ने जीता FIFA Best Player Awards
Fifa Awards 2023: Aitana Bonmatí और Lionel Messi ने जीता FIFA Best Player Awards

एताना बोनमती बनी फुटबॉल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी

25 वर्षीय मिडफील्डर खिलाड़ी फीफा के इस सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार की मुख्य दावेदार थीं। 2023 में अपना पहला विश्व कप जीतने वाली स्पेन की टीम में और बार्सिलोना को घरेलू और यूरोपीय किताब दिलाने में एताना बोनमती का मुख्य योगदान था। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद यह बहुत ही खुश नजर आ रही थी। इन्होंने लिंडा कैसेडो को हराकर यह ख़िताब हासिल किया है।

पुरस्कार जीतने के बाद एताना बोनमती ने कहा कि, ” मैं सभी नॉमिनेट हुए खिलाड़ियों को बधाई देना चाहती हूं और कहना चाहती हूं की महिलाओं की शक्तिशाली पीढ़ी का हिस्सा बनने पर मुझे गर्व है जो खेल और दुनिया के नियमों को बदल रही है, 2023 समाप्त हुआ है तो मैं पुरानी यादों में खो गई क्योंकि यह साल मैं जीवन भर याद रखूंगी, 2024 की शुरुआत करना बहुत ही अविश्वसनीय है, मैं इस पुरस्कार का श्रेय उन सभी टीमों को देता हूं जिनमे मैं खेली हूं, बार्सिलोना और राष्ट्रीय टीम को मैं इस जीत का श्रेय देती हूं”

मेसी ने जीता लिंग हॉलैंड के साथ टाई ब्रेकर

लियोनेल मेसी ने तीसरी बार इस अवार्ड को अपने नाम कर लिया है। ऐसा करिश्मा करने वाले यह पहले खिलाड़ी हैं। इस रेस में इन्होंने एर्लिंग हालैंड को हरा दिया है। दिसंबर 2022 से लेकर अगस्त 2023 तक अर्जेंटीना को विश्व कप में जो स्थान दिलाने में लियोनेल मेसी ने मदद की है यह अवार्ड उसी की निशानी है।

सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरस्कार 2023: अंकों के साथ पूरी सूची

सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी

विजेता: लियोनेल मेसी (48 अंक)
उपविजेता: एर्लिंग हालैंड (48 अंक)
तीसरा स्थान: किलियन एमबाप्पे (35 अंक)

फीफा की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी

विजेता: ऐटाना बोनमती (52 अंक)
उपविजेता: लिंडा कैसेडो (40 अंक)
तीसरा स्थान: जेनी हर्मोसो (36 अंक)

सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष गोलकीपर

विजेता: एडरसन (23 अंक)
उपविजेता: थिबाउट कोर्टोइस (20 अंक)
तीसरा स्थान: यासीन बौनौ (16 अंक)\

सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला गोलकीपर

विजेता: मैरी अर्प्स (28 अंक)
उपविजेता: कैटालिना कोल (14 अंक)
तीसरा स्थान: मैकेंज़ी अर्नोल्ड (12 अंक)

सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष कोच

विजेता: पेप गार्डियोला (28 अंक)
उपविजेता: लुसियानो स्पैलेटी (18 अंक)
तीसरा स्थान: सिमोन इंजाघी (11 अंक)

सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला कोच

विजेता: सरीना विगमैन (28 अंक)
उपविजेता: एम्मा हेस (18 अंक)
तीसरा स्थान: जोनाटन गिराल्डेज़ (14 अंक)

फीफा पुस्कस पुरस्कार: गुइलहर्मे माद्रुगा

फीफा फेयर प्ले अवार्ड: ब्राजील की राष्ट्रीय टीम।

यह भी पढ़े 

Leave a Comment

Fifa Awards 2023: Aitana Bonmatí और Lionel Messi ने जीता FIFA Best Player Awards