बढ़ती उम्र को ऐसे काबू करें

बढ़ती उम्र के साथ साथ हमारे चेहरे की चमक कम होने लगती है और उस पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। ऐसे में आपकी उम्र दिखने लगती है और कई बार आप उम्र से बड़ी भी लगने लगती हैं। अपनी बढ़ती उम्र को तो आप नहीं रोक सकती मगर उसका झलकना ज़रूर कम कर सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कैसे आप अपनी बढ़ती उम्र का दिखना कम कर सकती हैं।

फलों का सेवन

खाने में अगर आप ज़्यादा से ज़्यादा फलों का सेवन करेंगी तो यकीनन ही आप जवान दिखने लगेंगी। उबला हुआ खाने से भी काफी फायदा होता है। फलों का आहार करने से आपकी त्वचा चमक उठती है और आप जवान दिखती हैं। इससे चेहरे की झुर्रियां भी कम होती हैं।

उपवास

उपवास सबसे अच्छा तरीका है। आपको रोज़ाना उपवास नहीं करना होता है इसमें। आप बस हफ़्ते में एक दिन उपवास कर सकती हैं। उपवास में आपको पूरे दिन भूखे नहीं रहना है लेकिन बस अन्न से दूर रहना है। आप जूस और फलों का सेवन कर सकती हैं।

एक्सरसाइज

एक्सरसाइज करने से आप फिट रहेंगी। इसको करने से आपकी जवानी बरकरार रहेगी और आपकी त्वचा पे भी चमक आएगी। रोज़ एक्सरसाइज नहीं भी कर सकती हैं तो कम से कम रोज़ वॉक किया कीजिए। प्रकृति के करीब रहने से बुढ़ापा और बढ़ती उम्र कम दिखते हैं।

कुछ ना कुछ नया करती रहें

हर समय कुछ नया करती रहा कीजिए। आप सिलाई, बुनाई, कढ़ाई आदि सीख सकती हैं। नया कुछ भी करने से आपमें सीखने की क्षमता बनी रहती है और आपमें एक जोश रहता है। इस जोश के कारण आपकी उम्र का पता नहीं चलता है और आप बिल्कुल जवान बनी रहती हैं। कुछ ना कुछ नया करने से आप हमेशा जवान रहेंगी और सीखती रहेंगी।

कपड़ों का सही चुनाव

कपड़ों का सही चुनाव बेहद ज़रूरी होता है। अगर आप बहुत ढीले ढीले कपड़े पहनती हैं तो आपको उनको पहनना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। थोड़े चुस्त कपड़े पहनने चाहिए और ट्रेंड के हिसाब से आगे बढ़ना चाहिए। आपको अपने सभी पुराने कपड़ों को बदल देना चाहिए।

क्रीम का इस्तेमाल करें

अगर किसी भी तरह आपको टाइम नहीं मिल पा रहा है अपनी त्वचा का ख्याल रखने का तो आप कोशिश कर सकती हैं कि आप क्रीम के उपयोग से अपनी बढ़ती उम्र को छुपा सकें। इसके लिए बाज़ार में झुर्रियां काम करने वाली कई क्रीम आती हैं। आप उनमें से किसी का भी उपयोग कर सकती हैं।

Leave a Comment

बढ़ती उम्र को ऐसे काबू करें