अरे! Jeddah Tower के सामने बुर्ज खलीफा भी लगेगा छोटा, अब इस जगह बनने जा रही दुनिया की सबसे ऊंची इमारत,जाने यहां से पूरी जानकारी

Jeddah Tower जेद्दा टावर : साल 2010 में संयुक्त अरब अमीरात की बुर्ज खलीफा को दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग का खिताब दिया गया थाl जब 14 साल पहले बुर्ज खलीफा बनकर तैयार हुई थी। तो दुनिया देखती रह गई थी। क्योंकि बुर्ज खलीफा का डिजाइन और इसकी लंबाई इतनी ज्यादा है, जो दुनिया में किसी ने देखी ही नहीं थी।

बुर्ज खलीफा के कारण दुबई दुनिया की सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टूरिस्ट प्लेस में से एक बन चुका है। हर साल भारत के अलावा विदेशों से भी दुबई के बुर्ज खलीफा को देखने के लिए पर्यटक आते हैं। लेकिन हाल ही में ही मिली जानकारी के अनुसार बुर्ज खलीफा से भी बड़ी इमारत तैयार होने वाली है। जिसका नाम जेद्दाह टावर (Jeddah Tower) है।

बताया जा रहा है कि इस टावर की ऊंचाई 1000 मीटर से भी ज्यादा की हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बन जाएगी। चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से जेद्दाह टावर के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से जान लेते हैं कि यह टावर कब तक बनकर तैयार होगा और इस टावर की खास बातें क्या-क्या है।

Jeddah Tower
Jeddah Tower

जेद्दाह टावर (Jeddah Tower) सऊदी अरब में बन रही है

मिली जानकारी के अनुसार जेद्दाह टावर Jeddah Tower को सऊदी अरब के द्वारा बनाया जा रहा है। इस टावर की ऊंचाई 1000 मीटर से भी ज्यादा होने की संभावना बताई जा रही है। इस बिल्डिंग में एक से एक लग्जरी हाउस होंगे। इसी के साथ-साथ यहां पर लग्जरी अपार्टमेंट और ऑफिस स्पेस भी बनाया जाएगा।

इस टावर को बनाने के लिए 1.23 बिलियन डॉलर खर्च किया जाएगा। जेद्दाह टावर Jeddah Tower को बनाने के लिए 80000 टन स्टील की आवश्यकता होगी। इस टावर में लगभग 252 मंजिल होगी। यहां पर विशाल पेंट हाउस का भी निर्माण किया जाएगा। इस टावर में लग्जरी होटल, मॉल, सिनेमा हॉल के अलावा अन्य कई सारी ऐसी जगह होगी। जो इस टावर को काफी खास बनाती है।

Also Read This

Jijau Jayanti In Hindi:जीजा बाई का जीवन परिचय

1 अप्रैल 2013 को शुरू हुआ था जेद्दाह टावर बनाने का काम

साल 2013 में Jeddah Tower बनाने का काम शुरू किया गया था। इस टावर की नींव बनाने के लिए लगभग एक साल से भी ज्यादा का समय लगा था। इसके बाद साल 2014 में इस पर कंस्ट्रक्शन शुरू हुई थी। लगभग 60 लिफ्ट इस बिल्डिंग में बनाई जाएगी । किसी कारण वर्ष लगभग 5 सालों तक इस टावर पर कंस्ट्रक्शन का काम नहीं हुआ था।

लेकिन कुछ समय पहले फिर से जेद्दाह टावर पर कंस्ट्रक्शन कार्य शुरू हो चुका है और उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द इस टावर का आने वाले सालों में निर्माण कर लिया जाएगा। यह दुनिया का सबसे ऊंचा टावर या बिल्डिंग होने वाली है। बुर्ज खलीफा लगभग 828 मीटर ऊंचा है और Jeddah Tower की ऊंचाई 1000 मीटर से भी ज्यादा की बताई जा रही है। इस इमारत को जेद्दाह इकोनामिक कंपनी के द्वारा बनाया जा रहा है ।

बुर्ज खलीफा और जेद्दाह टावर के बीच कुछ चीजें हैं सामान

बुर्ज खलीफा और जेद्दाह टावर दोनों में एक बात तो सामान है। जिस प्रकार बुर्ज खलीफा की इमारत नीचे से चौड़ी है और ऊपर जाते-जाते पतली होती है, इसी प्रकार जेद्दाह टावर भी होने वाला है। जिस प्रकार सुई लंबी और पतली होती है। इसी प्रकार से इस टावर को डिजाइन किया गया है।

दोनों में ही बिल्डिंग में चार दीवारों की जगह तीन दीवारों का इस्तेमाल किया जाएगा। कहा जाता है कि तीन दीवारें अगर बिल्डिंग की होगी, तो तेज हवा और भूकंप का सामना करने के लिए यह सक्षम होगी। जिस प्रकार बुर्ज खलीफा को देखने के लिए विदेश से लोग आते हैं। उम्मीद के जा रही है कि जेद्दाह टावर का निर्माण होने के बाद पूरी दुनिया इस टावर को देखते रह जाएगी।

यह दुनिया का सबसे ऊंचा टावर कहलाएगा। बुर्ज खलीफा का डिजाइन काफी यूनिक तरीके से तैयार किया गया है। इसी प्रकार जेद्दाह टावर का डिजाइन भी तैयार किया जा रहा है। बिलियन डॉलर खर्च करने के बाद जो अद्भुत बिल्डिंग तैयार होगी, वह सच में लाजवाब होगी।

Leave a Comment

अरे! Jeddah Tower के सामने बुर्ज खलीफा भी लगेगा छोटा, अब इस जगह बनने जा रही दुनिया की सबसे ऊंची इमारत,जाने यहां से पूरी जानकारी