Kumbh Rashi Dhan Prapti Ke Upay 2024: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशि बताई गई हैं जिसमे से आज हम कुंभ राशि के बारे में बात करने वाले हैं और खासकर के कुंभ राशि के जातक के लिए धन लाभ पर बात करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि को माना जाता हैं। ऐसा माना जाता है की कुंभ राशि के जातक ईमानदार होते हैं और मन लगाकर अपना काम करने वाले होते हैं। कुंभ राशि के जातक अपना जीवन खूब परिश्रम के साथ व्यतीत करते हैं।
लेकिन इनकी सबसे बड़ी समस्या धन से जुडी हैं। ऐसा माना जाता है की कुंभ राशि के जातक जीवन में कितनी भी मेहनत कर ले। इनको इनकी मेहनत का फल उतना नहीं मिलता हैं, जितना मिलना चाहिए। अगर आप भी कुंभ राशि के जातक है, पैसो की तंगी का सामना कर रहे हैं। काफी महेनत करने के बाद भी आपको धन प्राप्ति नही हो रही हैं तो आपको चिंता करने जरूरत नही हैं। ज्योतिष शास्त्र में हर एक समस्या का निवारण बताया गया हैं। अगर आप ज्योतिष शास्त्र में बताये गए नियमो का पालन करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताये गए ज्योतिषी उपाय करते हैं। तो आपकी धन से जुडी समस्या आसानी ठीक हो सकती हैं।
आज हम आपको कुंभ राशि के लिए धन प्राप्ति के आसान से ज्योतिषी उपाय बताने वाले हैं। इसलिए आज के हमारे इस लेख में अंत तक जुड़े रहिये।
कुंभ राशि धन प्राप्ति के उपाय 2024 | Kumbh Rashi Dhan Prapti Ke Upay 2024
2024 की साल शुरू हो चुकी हैं ऐसे में आप कुंभ राशि के जातक हैं और धन लाभ नही हो रहा हैं। तो आज के बताये गए यह उपाय शुरू करे।
मंदिर प्रांगण में केले का पेड़ लगाये
अगर कुभ राशि के जातक काफी मेहनत करने के बाद भी धन की प्राप्ति नही कर पा रहे हैं। तो ऐसे जातक को अपने आसपास के किसी भी मंदिर में श्रद्धा पूर्वक जाना चाहिए और मंदिर के प्रांगण में केले का पेड़ लगाना चाहिए। साथ साथ केले के पेड़ की सेवा करते रहे। जैसे की हर रोज मंदिर जाए और केले के पेड़ को पानी अर्पित करे।
अगर आप ऐसा कुछ दिन तक करते हैं। तो आपके जीवन में धन लाभ होना शुरू हो जायेगा। आपकी सारी आर्थिक परेशानी खत्म होगी और आपको अपार धन की निरंतर प्राप्ति होती रहेगी। लेकिन आपको एक बात का विशेष ध्यान रखना है की इस केले के पेड़ से स्वयं को कभी भी फल नही खाने हैं। अगर आप फल खा लेते हैं तो इस उपाय का असर खत्म हो जायेगा और फिर आपको धन लाभ नही होगा। इसलिए स्वयं को इस पेड़ के फल को खाने से बचना है।
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करे
जैसे की आप सभी लोग जानते ही है माता लक्ष्मी धन की देवी मानी जाती हैं। अगर आप माता लक्ष्मी की सच्चे मन से पूजा अर्चना करते हैं तो आपके धन के दरवाजे खुल जाते हैं और फिर आपको माता लक्ष्मी की कृपा के साथ साथ अपार धन की प्राप्ति होने लगती हैं। अगर आप कुंभ राशि के जातक हैं और धन से जुडी समस्या से बहुत ही पीड़ित हैं। तो ऐसे में आप यह एक उत्तम उपाय कर सकते हैं जिसकी विस्तृत जानकारी कुछ इस प्रकार हैं।
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का दिन माना जाता हैं। इस दिन कुंभ राशि के जातक को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना हैं और स्नान आदि करने के बाद साफ़ सुथरे वस्त्र धारण कर लेने हैं। अब अपने घर में रखी माता लक्ष्मी की प्रतिमा को साफ़ सुथरे बाजोट पर लाल रंग के कपड़े पर विराजमान करना हैं।
अव धूप, दीप, पुष्प आदि से माता लक्ष्मी की सच्चे मन से पूजा अर्चना करनी हैं। पूजा पूर्ण हो जाने के बाद माता को घर का बना हुआ सात्विक भोग लगाये। इसके बाद हो सके तो माता लक्ष्मी की एक बार आरती भी करे। इसके बाद माता लक्ष्मी से धन प्राप्ति की प्रार्थना करे।
कुंभ राशि के जातक प्रत्येक शुक्रवार को अगर यह उपाय करते हैं तो आपको माता लक्ष्मी के आशीर्वाद की प्राप्ति होगी और माता लक्ष्मी के आशीर्वाद के कुंभ राशि जे जातक को अवश्य ही धन की प्राप्ति होगी।
Read Also
- Sapne me Mare Huye ko Dekhne Ka Matlab: सपने में मृत परिवारजनों, मृत जानवरों या अन्य चीजों को मृत देखने का क्या मतलब होता है
- Sapne me Mithai Khana | सपने में मिठाई खाते हुए देखने का मतलब
- Husband Wife Relationship: यह पांच बातें पति-पत्नी के रिश्ते को बनाएंगी मजबूत, यहां से जाने पूरी जानकारी
भगवान शिव के मंत्र का जाप करे
कुंभ राशि के जातक धन लाभ के लिए भगवान शिव की उपासना और आराधना भी कर सकते हैं। अगर आप सोमवार के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव के मंदिर जाकर शिवलिंग पर दूध चढाते हैं तो आपको धन लाभ होने लगता हैं।
आपको इस दिन शिवजी के नाम का उपवास भी करना हैं और सुबह के समय “ॐ सोमेश्वराय नम:” मंत्र का 108 माला जाप करना हैं। अगर आप इस उपाय को प्रत्येक सोमवार के दिन करते हैं। तो आपको शिवजी के आशीर्वाद से धन लाभ हो सकता हैं।
नीलम और रुद्राक्ष धारण करे
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई बार शनि देवता के बुरे प्रभाव की वजह से भी कुंभ राशि को धन की प्राप्ति होने में बाधा उप्तन्न होती हैं। ऐसे में कुंभ राशि के जातक को ऊँगली में नीलम और गले में रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
शनिवार के दिन सोने की अंगूठी में 4 रत्ती का नीलम जडवाकर शनि देवता का ध्यान करते हुए अपनी मध्यमा ऊँगली में धारण कर ले। साथ साथ इसी दिन काले रंग के धागे में रुद्राक्ष अपने गले में धारण कर ले। इससे आपको धन लाभ होने लगता हैं।
इसके अलावा आपको शनिवार के दिन शनि देव्ता के मंदिर जाकर शनि देवता को तेल चढ़ाना चाहिए। इससे शनि देवता का बुरा प्रकोप आपकी कुंडली में से हट जाता हैं और आपको शनिदेवता के आशीर्वाद से निरंतर धन की प्राप्ति होती रहती हैं।
शनि देवता को प्रसन्न करके आप शनि देवता के बुरे प्रकोप से बच सकते हैं। शनि देवता को प्रसन्न करने के लिए आपको प्रत्येक शनिवार शनि देवता के मंदिर में उनके दर्शन करने के लिए जाना चाहिए।
अगर आप कुंभ राशि के जातक है और धन से जुडी परेशानी का सामना कर रहे है, तो बताए गये चार उपाय में से किसी भी एक उपाय को शुरू करे। यह सभी ज्योतिषी उपाय हैं इसलिए बड़े ही प्रभावशाली और अचूक उपाय माने जाते हैं। इससे आपको अवश्य ही अपार धन की प्राप्ति होगी।
सारांश
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज हमने यहां पर जानकारी दी है। कुंभ राशि के जातकों को अगर धन प्राप्ति में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो ऊपर बताए गए ज्योतिषी उपाय अपना सकते हैं। हालांकि आपको नियमित रूप से कमाई करने के लिए पैसा कमाने के लिए भी मेहनत करती रहनी है। सिर्फ ज्योतिष के भरोसे कुछ नहीं होता है ऊपर दी गई जानकारी का अपने बुद्धि और विवेक से सही प्रकार से उपयोग करें।