दही से बने फ़ेस पैक के फ़ायदे

दही सदियों से हमारे आहार का एक मुख्य अंग रहा है। दही शरीर को आंतरिक रूप से शीतलता प्रदान करने के अलावा दही हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, वज़न घटाने, पाचन क्रिया सुधारने, तनाव दूर करने व आहार को स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने आदि में भी बहुत कारगर है।

परंतु क्या आप जानते हैं कि इन सभी के अलावा दही हमारे प्राकृतिक सौन्दर्य को निखारने का रामबाण उपाय भी माना गया है? कई शोधों में यह बात सिद्ध हो चुकी है कि दही हमारी त्वचा के लिए अति गुणकारी है। यह त्वचा को आंतरिक रूप से निखार प्रदान करने के साथ ही उसका पी.एच. स्तर भी उपयुक्त बनाए रखता है। इसे उपयोग करने के कई तरीके हैं, जिनमें से एक है – दही को फेस पैक के रूप में लगाना। दही का फेस पैक बनाने के लिए आप इसे बेसन, मुल्तानी मिट्टी, हल्दी, एलोवेरा, शहद अथवा नींबू के रस आदि घरेलू सौंदर्य प्रसाधनों के साथ मिलाकर इसका उपयोग कर सकते हैं।

दही का फेस पैक लगाने के अनेक फायदे यहां सूचीबद्ध हैं – Curd face pack benefits listed in Hindi

  • ‌दही में मौजूद लैक्टिक एसिड झुर्रियों व पिगमेंटेशन को मिटाकर त्वचा को दृढ़ता प्रदान करता है।
  • ‌इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम दाग-धब्बों व कील-मुंहासों का निवारण करके चेहरे को चमकदार बनाता है।
  • दही में सेलेनियम जैसे उम्र-रोधी तत्त्व पाए गए हैं जो झाइयों व झुलसी त्वचा का उपचार करके त्वचा का यौवन बरकरार रखने में लाभदायक हैं।
  • ‌दही में मौजूद विटामिन-ए चेहरे की नमी बनाए रखने के अतिरिक्त मृत कोशिकाओं का सफाया करके त्वचा को नवजीवन प्रदान करता है।
  • ‌दही एक प्राकृतिक टोनर है – ये त्वचा के रोम छिद्रों को बंद करके उसे नरम व मुलायम बनाता है।
  • ‌दही ब्लैकहेड्स और काले घेरों से निजात दिलाने में अत्यंत लाभकारी है।
  • ‌दही सूर्य की पराबैंगनी किरणों से हमारा बचाव करता है और टैनिंग को भी दूर करता है। यह त्वचा का रंग निखारकर उसे कोमल और लचीला बनाता है।
  • ‌अन्य सौंदर्य प्रसाधनों व बाजार में मिलने वाले महंगे कृत्रिम उत्पादों की तुलना में घर पर बना दही का फेस पैक त्वचा का कायाकल्प करने का बेहद सस्ता और प्राकृतिक समाधान है।

Leave a Comment

दही से बने फ़ेस पैक के फ़ायदे