Captain Miller Box Office Collection: जनवरी 2024 का यह शुक्रवार बहुत ही बड़ा साबित हुआ है। इस शुक्रवार को एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्में सिनेमाघर में रिलीज हुई है जिनमें प्रमुख नाम मेरी क्रिसमस, अयालन, गुंटूर कारम और हनुमान है। इन सभी फिल्मों के बीच में साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की फिल्म Captain Miller ने भी एंट्री की है। पहले दिन इस फिल्म को दर्शकों द्वारा और फिल्म क्रिटिक्स द्वारा अच्छा रिस्पांस मिला है और यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है।
Captain Miller Box Office Collection
Day | Karnataka | APTG | Tamil Nadu | Kerala | Rest Of India | Day Total |
---|---|---|---|---|---|---|
Day 1 [1st Friday] | ₹ 1.1 Cr | ₹ 0.01 Cr | ₹ 7.35 Cr | ₹ 0.65 Cr | ₹ 0.89 Cr | ₹ 10 Cr |
Day 2 [1st Saturday] | ₹ 0.9 Cr | ₹ 0.01 Cr | ₹ 6 Cr | ₹ 0.7 Cr | ₹ 0.99 Cr | ₹ 8.6 Cr |
Day 3 [1st Sunday] | ₹ 0.8 Cr | ₹ 0.01 Cr | ₹ 6.1 Cr | ₹ 0.9 Cr | ₹ 1.19 Cr | ₹ 9 Cr |
Day 4 [1st Monday] | ₹ 0.5 Cr | ₹ 0.01 Cr | ₹ 6.3 Cr | ₹ 0.4 Cr | ₹ 0.39 Cr | ₹ 7.6 Cr |
Total | ₹ 3.3 Cr | ₹ 0.04 Cr | ₹ 25.75 Cr | ₹ 2.65 Cr | ₹ 3.46 Cr | ₹ 35.2 Cr |
फैंस में दिख रहा है Captain Miller का क्रेज
Captain Miller को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को 1600 स्क्रीन प्राप्त हुई है। धनुष स्टार यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। कम स्क्रीन पर रिलीज होने की वजह से सिनेमाघर में इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म के अंदर धनुष के किरदार और उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। ऐसा लग रहा है कि पहले ही दिन इस फिल्म की अच्छी कमाई हुई है।
Captain Miller की कहानी
इस फिल्म की कहानी की बात करें तो 1930 की कहानी इसमें दिखाई गई है जो तमिलनाडु के एक गांव के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसमें अंग्रेजों का गरीबों पर अत्याचार दिखाया गया है और अंग्रेजों के खिलाफ धनुष की लड़ाई दिखाई गई है। किस प्रकार से अंग्रेजों द्वारा भारतीय लोगों को मंदिर में जाने से रोक दिया जाता है तो अपने हक पाने के लिए किस प्रकार से जंग लड़ी जाती है। वही इस फिल्म की कहानी है फिल्म लगभग 2 घंटे 38 मिनट लंबी है।
Captain Miller की स्टार कास्ट
इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें धनुष के अलावा शिवा राजकुमार, प्रियंका मोहन, संदीप किशन, विनोद कृष्ण जैसे सितारे आपको देखने को मिलेंगे। सभी सितारों ने फिल्म के अंदर बेहतरीन ऐक्टिंग की है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड म्यूजिक शुरू से लेकर अंत तक आपको फिल्म से बांधे रखता है।