boAt Success Story: बैंक से लोन नहीं मिला लोन, फिर भी खड़ी कर दी 2200 करोड़ रूपये की कंपनी, जाने अमन गुप्ता और बोट की सफलता की कहानी

boAt अगर आप अपनी मेहनत के दम पर कुछ भी कर गुजरना चाहते हैं तो आपको एक दिन सफलता जरूर मिलती है। आपको बस लगातार मेहनत करते जाना है, सफलता आपके कदम जरूर चूमेगी। ऐसा नहीं है कि आपको सीधे ही सफलता मिल जाती है लेकिन आपको बार-बार असफल होते हुए भी सफलता के लिए लगातार प्रयास करते रहना है। तभी आप एक दिन बुलंदियों पर पहुंच सकते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है boAt कंपनी के फाउंडर अमन गुप्ता की जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कई बार असफलता का स्वाद चखा है।

boAt Success Story: बैंक से लोन नहीं मिला लोन, फिर भी खड़ी कर दी 2200 करोड़ रूपये की कंपनी, जाने अमन गुप्ता और बोट की सफलता की कहानी
boAt Success Story: बैंक से लोन नहीं मिला लोन, फिर भी खड़ी कर दी 2200 करोड़ रूपये की कंपनी, जाने अमन गुप्ता और बोट की सफलता की कहानी

अमन गुप्ता के बारे में आज सभी लोग जानते हैं। इन्होंने CA और MBA की पढ़ाई पूरी करने के बाद बहुत सारे अलग-अलग प्रकार के बिजनेस में ट्राई किया लेकिन कभी सफल नहीं हुए। अंत में इन्होंने जब boAt कंपनी की शुरुआत की थी तो किसी को पता नहीं था कि यह भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी बन जाएगी। आज यह कंपनी कई प्रकार के स्मार्ट वियरेबल आइटम जैसे स्मार्ट वॉच बनती है। साथ ही स्पीकर, हेडफोन और कई प्रकार के मोबाइल एसेसरीज बनाती है। इसके प्रोडक्ट भारत में बहुत ही ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

अमन गुप्ता का शुरुआती जीवन

अमन गुप्ता की बात करें तो इनका जन्म 1982 में दिल्ली के ही एक मध्यम वर्गीय परिवार के अंदर हुआ। दिल्ली में ही इन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की इसके बाद इन्होंने सीए की पढ़ाई पूरी की। बहुत ही कम उम्र में इन्होंने यह पढ़ाई पूरी कर ली थी। इसके बाद इन्होंने कई अलग-अलग कंपनियों में नौकरी की। इसके बाद बिजनेस सीखने के मकसद से यह USA चले गए और वहां पर MBA की पढ़ाई पूरी की।

कई कंपनियों में नौकरी कर चुके हैं अमन गुप्ता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में जब अमन गुप्ता ने कॉमर्स से अपनी ग्रेजुएशन पुरी की थी तो उसके बाद इन्होंने CA कंप्लीट किया और सिटी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में काम किया। उसके बाद में 2005 में इन्होंने एडवांस्ड टेली मीडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी लॉन्च की थी जो आज भी चल रही है। जिसे अमन गुप्ता के माता-पिता और भाई संचालित करते हैं। इसके बाद इन्होंने एक कंपनी केपीएमजी में सीनियर मैनेजर के रूप में काम किया। अमन गुप्ता ने बताया है कि एक बार इन्होंने बैंक से लोन लेने का ट्राई किया तो बैंक ने मना कर दिया था लेकिन फिर भी इन्होंने हार नहीं मानी।

कैसे हुई boAt की शुरुआत

बैंक से लोन नहीं मिलने के बाद भी अमन गुप्ता निराश नहीं हुए और इन्होंने समीर मेहता नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर 2016 में boAt कंपनी की शुरुआत की। इस कंपनी के फाउंडर होने के साथ ही की मार्केटिंग ऑफिसर भी हैं। शुरुआत में यह कंपनी चार्जर और केबल बनाने का काम किया करती थी। अब पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजॉन पर सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट चार्ज और डाटा केबल है। बोट कंपनी का लीगल नाम इमेजिन मार्केटिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है। बोट कंपनी का हेड क्वार्टर दिल्ली में स्थित है। इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के मामले में यह कंपनी देश की टॉप कंपनी मानी जाती है।

भारत के अंदर बात करें तो इस समय boAt के 5000 से भी ज्यादा स्टोर खुल चुके हैं और दुनिया भर में 20 मिलियन से ज्यादा यूजर्स boAt के प्रोडक्ट उपयोग करते हैं। यह कंपनी हमेशा ऐसे ही ग्राहकों की जरूरत को समझकर उनके हिसाब से ही प्रोडक्ट को डिजाइन तैयार करती है और यूजर फ्रेंडली प्रोडक्ट बनाती है। आपने भी कभी ना कभी boAt का प्रोडक्ट जरूर उसे किया होगा इस समय boAt दुनिया की टॉप फाइव वेरिएबल ब्रांड में से एक माना जाता है।

अमन गुप्ता का नाम हर किसी ने Shark Tank India में सुना होगा। इसके बाद ही उनकी स्टोरी सभी लोगों को पता लगी। boAt कंपनी ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार प्रत्येक 3 मिनट में एक नया ग्रह कंपनी से जुड़ जाता है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अमन गुप्ता ने जॉब को प्राथमिकता कभी नहीं दी। वह हमेशा से ही बिजनेस करना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने पूरी लगन के साथ मेहनत की और आज सफलता की नहीं ऊंचाइयों पर है।

boAt कंपनी की कमाई कितनी है

2016 में शुरू हुई इस कंपनी की वैल्यूएशन 2017 में सिर्फ 27 करोड़ थी जो बढ़कर 2018 में 108 करोड़ को पार कर गई। रोजाना 6000 से भी अधिक boAt के प्रोडक्ट बेचे जाते हैं। 2020 में इस कंपनी की वैल्यूएशन 500 करोड़ को पार कर गई। अब तक कंपनी 5000 से भी अधिक रिटेल आउटलेट ओपन कर चुकी है। अब रोजाना 10000 से अधिक प्रोडक्ट boAt के रोजाना बेचे जाते हैं। अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर बिक्री का लगभग 80% हिस्सा boAt के पास है।

बोट कंपनी द्वारा हेडफोन, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, इयरबड्स, इलेक्ट्रिक शेवर, ट्रेवल चार्जर, डाटा केबल जैसे कई प्रकार के प्रोडक्ट बनाए जाते हैं। धीरे-धीरे प्रोडक्ट की रेंज काफी बढ़ाई जा रही है। इस कंपनी के स्मार्ट वॉच और हेडफोन काफी ज्यादा लोगों द्वारा पसंद किए जाते हैं।

boAt कंपनी ने कंपटीशन के मामले में जेबीएल, सोनी और फिलिप्स को कड़ी टक्कर दी है। इन कंपनियों का नाम पहले से ही भारत के अंदर बहुत ज्यादा पॉपुलर है। इसके बीच में बोट ने बहुत ही कम समय में अच्छी जगह बना ली है।

Read This 

Leave a Comment

boAt Success Story: बैंक से लोन नहीं मिला लोन, फिर भी खड़ी कर दी 2200 करोड़ रूपये की कंपनी, जाने अमन गुप्ता और बोट की सफलता की कहानी