May 2024 Vrat Tyohar List: मई 2024 में मनाए जाएंगे यह व्रत एवं त्योहार, देखिए यहां से पूरी लिस्ट

May 2024 Vrat Tyohar List: साल के हर महीने में कई सारे व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार साल के कुछ व्रत त्योहार बहुत ही शुभ माने जाते हैं। जिसमें एकादशी, अमावस्या और अन्य शामिल है। इसीलिए आज का यह लेख हम लेकर आए हैं, जिसमें मई 2024 में आने वाले सभी महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार के बारे में हम आपको बताएंगे। इसके साथ ही आज की इस पोस्ट के जरिए मई 2024 के महत्वपूर्ण व्रत को क्यों और कैसे मनाया जाता है और शुभ मुहूर्त के बारे में भी बताएंगे। इसके लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Table of Contents | विषयसूची

May 2024 Vrat Tyohar
May 2024 Vrat Tyohar

May 2024 Vrat Tyohar List । मई 2024 के व्रत एवं त्योहार

व्रत/त्योहार की तिथिव्रत या त्योहार का नाम
4 मई 2024 (शनिवार)वरुथिनी एकादशी
5 मई 2024 (रविवार)प्रदोष व्रत (कृष्ण)
6 मई 2024 (सोमवार)मासिक शिवरात्रि
8 मई 2024 (मंगलवार)वैशाख अमावस्या
10 मई 2024 (बुधवार)अक्षय तृतीया
11 मई 2024 (गुरुवार)विनायक चतुर्थी
14 मई 2024 (मंगलवार)वृष संक्रांति, गंगा सप्तमा
17 मई 2024 (शुक्रवार)सीता नवमी
19 मई 2024 (रविवार)मोहिनी एकादशी
20 मई 2024 (सोमवार)प्रदोष व्रत (शुक्ल)
23 मई 2024 (गुरुवार)वैशाख पूर्णिमा व्रत, बुद्ध पूर्णिमा
26 मई 2024 (रविवार)संकष्टी चतुर्थी

मई 2024 में कौन से त्योहार मनाए जाएंगे, क्यों मनाए जाएंगे और व्रत का शुभ मुहूर्त यहां देखें

4 मई 2024 (शनिवार) – वरुथिनी एकादशी । Varuthini akadashi

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत ही महत्व है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा की जाती है। वरुथिनी एकादशी मन वांछित फल की प्राप्ति के लिए किया जाता है।

इस दिन भगवान विष्णु के मधुसूदन स्वरूप की उपासना की जाती है। मई 2024 में वरुथिनी एकादशी 4 मई 2024 शनिवार के दिन है। वरुथिनी एकादशी 3 मई को दोपहर 11:24 पर शुरू होगा और 4 मई को दोपहर 3:38 पर समाप्त होगा।

5 मई 2024 (रविवार) – प्रदोष व्रत (कृष्ण) । Pradosh vrat

हर महीने दो बार प्रदोष व्रत होता है। प्रदोष व्रत भगवान शिव और मां पार्वती को प्रसन्न करने के लिए रखा जाता है। इनकी पूजा आराधना करने से अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र मिलती है। मई 2024 में पहला प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को 5 मई 2024 रविवार के दिन है।

6 मई 2024 (सोमवार)- मासिक शिवरात्रि । Mashik shivratri

मासिक शिवरात्रि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। पूरे साल भर में 12 मासिट शिवरात्रि होता है। इस दिन भगवान महादेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा आराधना की जाती है और उपवास रखा जाता है। मई 2024 में पडने वाला मासिक शिवरात्रि वैशाख मासिक शिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। जो की 6 मई 2024 सोमवार के दिन है।

Also Read This

फरवरी के व्रत त्यौहार | मार्च के व्रत त्यौहार | अप्रैल के व्रत त्यौहार | मई के व्रत त्यौहार

8 मई 2024 (मंगलवार) वैशाख अमावस्या । Vaishak amavsya

वैशाख महीने में पडने वाले अमावस्या को बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार वैशाख अमावस्या के दिन पवित्र मन से पवित्र नदियों में स्नान करने से शीघ्र ही मन वांछित फल प्राप्त होते हैं। इसके अतिरिक्त वैशाख अमावस्या पितृ देव को समर्पित होती है। इस दिन पितृ दोष से मुक्ति मिलती हैं। मई 2024 में अमावस्या 8 मई 2024 मंगलवार के दिन है।

10 मई 2024 (बुधवार) – अक्षय तृतीया । Akshay tritya

अक्षय तृतीया को आखा तीज भी कहा जाता है, जो की वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन जो भी पुण्य अर्जित होता है, उसका कभी क्षय नहीं होता है। इसीलिए इस दिन कई तरह के शुभ कार्य किए जाते हैं। इसी दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम भगवान का जन्म हुआ था। इसके अलावा इसी दिन गंगा नदी धरती पर अवतरित हुई थी। मई 2024 में अक्षय तृतीया 10 मई 2024 बुधवार के दिन है।

11 मई 2024 (गुरुवार) – विनायक चतुर्थी । Vinayak chaturthi 

हिंदू धर्म शास्त्रों में विनायक चतुर्थी का बहुत ही ज्यादा महत्व है। इस दिन को बहुत ही शुभ माना जाता है और यह दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी को समर्पित है‌। इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा उपासना की जाती हैं। जिससे घर में सुख शांति और समृद्धि आता है।

हर महीने शुक्ल पक्ष के दौरान विनायक चतुर्थी मनाया जाता है। मई महीने में पडने वाले विनायक चतुर्थी को वैशाख शुक्ल चतुर्थी कहते हैं। मई 2024 में विनायक चतुर्थी 11 मई 2024 गुरुवार के दिन है।

14 मई 2024 (मंगलवार) – वृष संक्रांति । Vrish sankranti

हर निश्चित अवधि में सूर्य अलग-अलग राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य जब वृषभ राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसे वृष संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान सूर्य देव की पूजा की जाती है। 

जिससे कुंडली में सूर्य मजबूत होता है और सूर्य को अर्घ्य भी दिया जाता है। इसी दिन भगवान शिव के ऋषभ रूद्र स्वरूप की भी पूजा की जाती है। मई 2024 में वृष संक्रांति 14 मई 2024 मंगलवार के दिन है। वृष संक्रांति 2024 का शुभ मुहूर्त सुबह 5:50 बजे से शाम 6:56 तक रहेगा।

17 मई 2024 (शुक्रवार) – सीता नवमी । Sita navmi

वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि पाने के लिए सीता नवमी का व्रत रखना बहुत ही उत्तम माना जाता है। इस दिन भगवान राम और मां सीता का विधि विधान से पूजन करने से 16 महान दानों के बराबर फल की प्राप्ति होती है। मई 2024 में सीता नवमी 17 मई 2024 शुक्रवार के दिन है।

19 मई 2024 (रविवार) – मोहिनी एकादशी । Mohini akadashi

एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मोहिनी एकादशी का व्रत सबसे उत्तम माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी अवतार लेकर असुरों का वध किया था।

मई 2024 में मोहिनी एकादशी 19 मई 2024 रविवार के दिन है। इस दिन विधि विधान पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा पाठ की जाती है। मोहिनी एकादशी 18 मई को सुबह 11:22 पर शुरू होगा और अगले दिन 19 मई दोपहर 1:50 पर समाप्त होगा।

20 मई 2024 (सोमवार) – प्रदोष व्रत (शुक्ल) । Pradosh vrat

हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में प्रदोष व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित है। स्कंद पुराण के अनुसार भगवान शिव प्रदोष के समय कैलाश पर्वत में स्थित अपने रजत भवन में नृत्य करते हैं। इस दिन प्रदोष के समय पूजा करने से भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मई 2024 में शुक्ल पक्ष में पडने वाला प्रदोष व्रत 20 मई 2024 सोमवार के दिन है।

23 मई 2024 (गुरुवार)- वैशाख पूर्णिमा व्रत, बुद्ध पूर्णिमा । Budh purnima 

बौद्ध समुदाय के लोगों के लिए वैशाख पूर्णिमा बहुत ही ज्यादा महत्व रखती है। इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उनका महापरिनिर्वाण हुआ था। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है और दान पुण्य का कार्य किया जाता है, जिसे शुभ माना जाता है । 2024 में वैशाख पूर्णिमा 23 मई 2024 गुरुवार के दिन है। वैशाख पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त 4:11 से लेकर 4:55 तक रहेगा।

26 मई 2024 (रविवार) – संकष्टी चतुर्थी । Sankashti chaturthi

संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश जी को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा आराधना की जाती है, जिससे घर से नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं और उनकी कृपा घर के सभी सदस्यों पर बना रहता है। संकष्टी चतुर्थी हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। वैशाख 2024 में संकष्टी चतुर्थी 26 मई 2024 रविवार को है।

आज की इस पोस्ट में आपने May 2024 Vrat Tyohar List के बारे में जाना है। इसके साथ ही मई 2024 में आने वाले महत्वपूर्ण व्रत के महत्व और वर्ष के शुभ मुहूर्त के बारे में भी जाना। हमें उम्मीद है कि आज का यह लेख आपको अच्छा लगा होगा। इस पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ जरूर शेयर करें। ताकि जिन्हें मई 2024 में आने वाले व्रत या त्योहार के बारे में नहीं पता है, उन्हें जानकारी मिल सके।

 

Leave a Comment

May 2024 Vrat Tyohar List: मई 2024 में मनाए जाएंगे यह व्रत एवं त्योहार, देखिए यहां से पूरी लिस्ट