भारत में विदेशी कंपनियां एक से एक नए कार मॉडल लॉन्च करती रहती है। भारत में विदेशी कंपनियों की गाड़ियो को भारतीय काफी पसंद करते हैं, जिनमें से एक कंपनी फ्रॉड भी थी। लेकिन साल 2021 में इस कंपनी ने भारत में अपनी गाड़ियों का प्रोडक्शन बंद कर दिया था।
हाल ही में ही एक नई खबर सामने निकल कर आ रही है। जिसके अनुसार भारत में फोर्ड कंपनी फिर से एंट्री करने वाली है। चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी जानकारी विस्तार से जान लेते हैं।

Ford ने एसयूवी डी सेगमेंट के लिए पेटेंट एप्लीकेशन की
हाल ही में ही सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल होने के कारण ऑटोमोबाइल सेक्टर में फोर्ड कंपनी का नाम फिर से चर्चा में आ गया है। एक पेटेंट एप्लीकेशन का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। यह स्क्रीनशॉट New Ford Endeavour Desgin पेटेंट एप्लीकेशन से संबंधित है।
जिसमें यह जानकारी मिली है कि फोर्ड कंपनी के द्वारा अपने नए एसयूवी डी सेगमेंट के लिए पेटेंट एप्लीकेशन की गई है। वायरल स्क्रीनशॉट में एप्लीकेशन दायर की डेट भी लिखी हुई है, जो उस समय की है जब फोर्ड कंपनी भारत से जा चुकी थी।
Ford की एंट्री से दूसरी प्रोडक्शन कंपनियों का बढ़ सकता है कंपटीशन
जानकारी के मुताबिक फोर्ड कंपनी के द्वारा भारत में नई एसयूवी मॉडल में हाई टेक्नोलॉजी और फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है। मौजूदा समय में सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस,जीप मेरिडियन, फॉक्सवैगन टिगुआन मार्केट में काफी अच्छी पोजीशन पर है।
फोर्ड का नया मॉडल इन सभी को टक्कर देने वाला है। New Ford Endeavour से कहीं ना कहीं दूसरी कंपनियों पर भी असर जरूर दिखेगा। क्योंकि भारत में आज भी बहुत लोग ऐसे हैं, जिन्हें फोर्ड की गाड़ियां पसंद आती है।
Also Read This-
अब देखना यह होगा कि फोर्ड कंपनी भारतीय बाजार में फिर से क्या कमाल दिखाती है । New Ford Endeavour की कीमत 35 लाख से 50 लाख रुपए तक हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि मार्च 2024 तक कंपनी के द्वारा इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। New Ford Endeavour पहले से ही भारत को मार्केट में उपलब्ध एसयूवी कार को टक्कर देने वाली है।
साल 2021 में फोर्ड कंपनी ने भारत में प्रोडक्शन कर दिया था बंद
अमेरिका की जानी-मानी कंपनी फोर्ड ने लगभग 25 सालों तक भारत में एक से एक बेहतरीन कारों का प्रोडक्शन किया है। इस कंपनी की कारें भी भारतीय को काफी पसंद आई थी। क्योंकि कम रेट पर दमदार इंजन के साथ मजबूत गाड़ियां मिल जाती थी
लेकिन साल 2021 तक एक समय ऐसा भी आ गया था कि इस कंपनी के पास कोई अच्छा मॉडल लॉन्च करने के लिए नहीं था। कंपनी को लगातार भारत में घाटा हो रहा था। इसलिए 25 सालों तक भारत में प्रोडक्शन करने के बाद कंपनी ने आखिरकार साल 2021 में अपना प्रोडक्शन बंद कर दिया। फोर्ड कंपनी ने भारत में अपने दो प्लांट लगाए हुए थे। जहां पर कारों का प्रोडक्शन किया जाता था। यह प्लांट गुजरात और तमिलनाडु में था।